ईडी ने जब्त की राकांपा के नेता एकनाथ खडसे की 5 करोड़ की संपत्ति

ईडी ने जब्त की राकांपा के नेता एकनाथ खडसे की 5 करोड़ की संपत्ति

Read More मुंबई : पुलिस का सख्त कदम, कस्टडी में सुसाइड रोकने के लिए आरोपी पहनेंगे खास वर्दी, ड्रेस कोड लागू

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : अडानी के फैसले पर अमेरिका का विरोध: नवी मुंबई एयरपोर्ट पर कार्गो शिफ्टिंग को लेकर दी चेतावनी

मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने महाराष्ट्र के पूर्व राजस्व मंत्री एवं राकांपा के नेता एकनाथ खडसे की 5 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है। इनमें जलगांव जिले में दो फ्लैट, जमीन और पुणे जिले के लोनावाला में एक बंगला शामिल है। हालांकि इडी की ओर से इसकी अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है।

Read More मुंबई के 'स्पेयर पार्ट्स' वाले खेल में 10 करोड़ की सेंधमारी: पुलिस फाइल में अटकी अनुमति, आरोपियों ने चली चाल

सूत्रों ने बताया कि इडी ने एकनाथ खडसे के विरुद्ध पुणे के भोसरी एमआईडीसी भूमि सौदे के मामले की मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच कर रही है। इस मामले में ईडी ने एकनाथ खडसे के दामाद गिरीश चौधरी को गिरफ्तार किया है, जो इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। इडी एकनाथ खडसे से मामले में पूछताछ कर चुकी है। इडी ने एकनाथ खडसे और उनकी पत्नी मंदाकिनी खडसे को समन जारी किया था, लेकिन वे स्वास्थ्य कारणों की वजह से इडी के समक्ष उपस्थित नहीं हुई थीं।

Read More मुंबई : ट्रेनों में लंबी वेटिंग... मुंबई में फंसे यात्री, लौटने में छूट रहे पसीने


Tags: