हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस : रकुल प्रीत सिंह, राणा दग्गुबाती समेत कई ऐक्टर्स को ED ने किया तलब

हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस : रकुल प्रीत सिंह, राणा दग्गुबाती समेत कई ऐक्टर्स को ED ने किया तलब

Read More मुंबई बनेगी झोपड़ी मुक्त, एसआरए बनाएगी 5 लाख घर, टूटेगा 30 साल का रिकॉर्ड

Rokthok Lekhani

Read More दक्षिण मुंबई में 16-17 अप्रैल को नहीं आएगा पानी... सूचि में देखें प्रभावित इलाकों का नाम

मुंबई : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) चार साल पुराने ड्रग्स मामले में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, राणा दग्गुबाती और 10 अन्य कलाकारों से पूछताछ करेगी। ईडी ने इन कलाकारों को समन भेज कर पूछताछ के लिए बुलाया है। सूत्रों के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय ने 6 सितंबर को रकुल प्रीत सिंह, 8 सितंबर को बाहुबली अभिनेता राणा दग्गुबाती, 9 सितंबर को तेलुगु अभिनेता रवि तेजा और 31 सितंबर को निर्देशक पुरी जगन्नाथ को तलब किया है। रकुल प्रीत सिंह, राणा दग्गुबाती, रवि तेजा या पुरी जगन्नाथ को आरोपी नहीं बनाया गया है। एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि यह कहना जल्दबाजी होगी कि वे मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल हैं या नहीं।

Read More मुंबई : ट्रेनों में लंबी वेटिंग... मुंबई में फंसे यात्री, लौटने में छूट रहे पसीने

साल 2017 में तेलंगाना आबकारी और निषेध विभाग ने 30 लाख रुपए का ड्रग्स जब्त करने के बाद 12 मामले दर्ज किए थे। 11 मामलों में चार्जशीट दाखिल की गई है। बाद में प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी विभाग के मामलों में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू की।तेलंगाना आबकारी विभाग अब तक ड्रग्स मामले में 30 लोगों को गिरफ्तार कर चुका है और 62 अन्य से पूछताछ कर चुका है। जिन लोगों से पूछताछ की गई उनमें से ग्यारह फिल्म उद्योग से जुड़े हुए है।

Read More मुंबई : 15 मई से 10% पानी की कटौती, कमजोर मानसून की आशंका के बीच बीएमसी का बड़ा फैसला


Tags: