नवी मुंबई में पढ़ाई को लेकर हुई लड़ाई तो बेटी ने मां की कर दी हत्या

नवी मुंबई में पढ़ाई को लेकर हुई लड़ाई तो बेटी ने मां की कर दी हत्या

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की

नवी मुंबई : नवी मुंबई में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक मां अपनी बेटी को पढ़ाई करने के लिए क्या बोली कि बच्ची ने गला घोटकर हत्या कर दी। दरअसल,  मां-बेटी के बीच पढ़ाई को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद 15 साल की बेटी ने कराटे बेल्ट से कथित तौर पर अपनी मां का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस बच्ची को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, लड़की आकस्मिक मौत का मामला बताकर रफा-दफा करना चाह रही थी।

Read More मुंबई : पुलिस की हिरासत से बांग्लादेशी महिला फरार, वॉशरूम का बहाना बनाकर पति के साथ भागी

पिछले महीने 30 जुलाई को नवी मुंबई के ऐरोली इलाके में लड़की ने इस घटना को अंजाम दिया। रबाले पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की और उसकी मां  के बीच लगातार झगड़ा होता था। महिला चाहती थी कि उसकी बेटी डॉक्टरी की पढ़ाई करे, लेकिन लड़की इससे इनकार कर रही थी।
लड़की ने पिछले महीने भी अपनी मां के बारे में पुलिस से शिकायत की थी। लड़की ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उसकी मां की गिरने की वजह से मौत हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए। पुलिस के मुताबिक, पढ़ाई को लेकर लड़की और उसकी मां के बीच कई बार लड़ाई हो चुकी है।

Read More  मुंबई : दहिसर ब्रिज पर तेज़ रफ़्तार फॉर्च्यूनर–किआ टक्कर में कई घायल

लड़की पढ़ाई नहीं करना चाह रही थी, जबकि उसकी मां बेटी को डॉक्टर बनाना चाहती थी। इसी हसरत के साथ वह कई बार बेटी से पढ़ाई पर ध्यान देने को कहती थी, लेकिन 30 जुलाई को मां और बेटी के बीच इसको लेकर काफी बहस हुई। बहस के बाद बेटी ने बेल्ट से गला दबाकर हत्या कर दी। 

Read More मुंबई से 68 KM दूर आशियाना, बार गर्ल से बनी 'ड्रग्स क्वीन', फ्लैट में 6 करोड़ का 'मर्सिडीज' वाला नशा


Tags: