शराब पेट्रोल-डीज़ल से भी सस्ती हो गई है: कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण

शराब पेट्रोल-डीज़ल से भी सस्ती हो गई है: कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण

नांदेड़ : कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र के लोक निर्माण मंत्री अशोक चव्हाण ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि मंहगाई की स्थिति ऐसी हो गयी है कि देश में शराब पेट्रोल-डीजल से सस्ती है। पूर्व मुख्यमंत्री ने ओल्ड मोंधा क्षेत्र से जिला कलेक्टर कार्यालय तक मूल्य वृद्धि के खिलाफ विरोध मार्च का नेतृत्व किया।

Read More मुंबई : राहुल गांधी को धमकी; मुंबई युवा कांग्रेस का भाजपा कार्यालय के सामने प्रदर्शन

कांग्रेस नेता ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा, ‘इससे पहले, हमारी सरकार के दौरान, जब ईंधन की कीमतें एक या दो रुपये बढ़ती थी, तो विपक्षी नेता आंदोलन शुरू कर देते थे। आज वे सत्ता में हैं और ईंधन की प्रति लीटर कीमतें 100 रुपये को पार कर गई हैं और एलपीजी सिलेंडर की कीमतें तीन गुना हो गई हैं।’

Read More पालघर :  ओलियम गैस लीक पर कहा—किसी की जान को खतरा नहीं - सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस

उन्होंने कहा कि इससे हर वस्तु की कीमत बढ़ रही है और परिवहन लागत में इज़ाफा हो रहा है। चव्हाण ने कहा, ‘भाजपा के शासनकाल में शराब ईंधन से भी सस्ती हो गई है।’ मंत्री ने यह भी कहा कि मराठा, धनगर और ओबीसी समुदायों को आरक्षण देना केंद्र सरकार पर निर्भर है।

Read More पुणे : आवारा कुत्तों का आतंक; नागरिक दहशत में, बच्चे पर हमला


Read More मुंबई : शिवसेना प्रवक्ता ने 'लाड़की बहना योजना' पर विपक्ष के आरोप को बताया बेबुनियाद

Tags: