मुंबई सहित पांच शहरों में उर्दू सीखने के लिए क्लास चलाई जाएंगी- मंत्री नवाब मलिक

मुंबई सहित पांच शहरों में उर्दू सीखने के लिए क्लास चलाई जाएंगी- मंत्री नवाब मलिक


Rokthok Lekhani

मुंबई : मुंबई सहित राज्य की पांच अलग-अलग जगहों पर उर्दू घर बनाए जा रहे हैं, जहां गैर उर्दू भाषी लोग उर्दू सीख सकेंगे। इसके अलावा यहां पर मराठी और उर्दू भाषा के विद्वानों, लेखकों के बीच विचारों का आदान-प्रदान किया जा सकेगा। बुधवार को राज्य के अल्पसंख्यक विभाग के मंत्री नवाब मलिक ने बताया कि मुंबई विश्वविद्यालय के कालिना परिसर में उर्दू घर बनाया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव भेजा गया है। नांदेड और मालेगांव में उर्दू घर बनकर तैयार हैं। इनका जल्द लोकार्पण होगा। नांदेड के लिए 8 करोड़ 16 लाख रुपये का फंड मंजूर किया गया है। सोलापुर में उर्दू घर का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसके लिए अब तक 6 करोड़, 82 लाख रुपये की निधि दी जा चुकी है। नागपुर के इस्लामिक कल्चरल सेंटर इमारत में उर्दू घर बनाया जा रहा है।

Read More मुंबई : 6 दिनों के लिए छुट्टी पर जा रहे हैं मुंबई के मशहूर डब्बावाले, मुंबईकरों से संघ ने की ये भावुक अपील 

इसके लिए 50 लाख रुपये निधि दी गई है।
कैबिनेट मंत्री मलिक ने बताया कि इन उर्दू घरों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नियोजन के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सांस्कृतिक समिति और उप जिलाधिरी की अध्यक्षता में सांस्कृतिक उप समितियां स्थापित की गई हैं। उर्दू घरों के पुस्तकालयों में उर्दू, हिंदी, मराठी भाषा के समाचार पत्र व पुस्तकें मुहैया कराए जाएंगे।

Read More मुंबई : ऐप से डिलीवरी मंगाना पड़ा महंगा, 1.30 लाख के आईफोन लेकर फरार हो गया डिलीवरी बॉय, फोन भी ऑफ

Read More मुंबई : अजित पवार प्लेन क्रैश मामले की जांच में कन्फ्यूजन, बारामती उपचुनाव में राजनीतिक तनाव बढ़ा

Read More मुंबई : राजस्व विभाग के नए ढांचे को मिली हरी झंडी, 35,876 नए पदों की मंजूरी

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की
मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
अमेरिका : ट्रंप के खिलाफ कितने अमेरिकी सांसद सीना तानकर हो गए खड़े, ईरान को लेकर कर दिया चैलेंज, लेकिन...
मुंबई : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार...
मुंबई : "महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे... लेकिन इसकी आड़ में परिसीमन का खेल बहुत खतरनाक है":  संजय राउत