बीएमसी की स्थायी समिति ने मुंबई पार्किंग प्राधिकरण के गठन की मंजूरी दी है।

बीएमसी की स्थायी समिति ने मुंबई पार्किंग प्राधिकरण के गठन की मंजूरी दी है।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की स्थायी समिति ने जगह की कमी से जूझ रही मुंबई में सुगम, सुरक्षित और किफायती पार्किंग सुविधाएं देने के लिए मुंबई पार्किंग प्राधिकरण के गठन की मंजूरी दी है।

बीएमसी की ओर से रविवार को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि शहर में मार्गों पर, मार्गों से इतर पार्किंग के नियमन के लिए प्राधिकरण के गठन की सिफारिश विकास नियंत्रण एवं संवर्धन नियमन (2034) के तहत की गई है।

Read More मुंबई: प्रशासनिक फेरबदल... 5 आईएएस अधिकारियों के तबादले !

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘मुंबई में पार्किंग की समस्या दिन ब दिन बदतर होती जा रही है। इसके समाधान के लिए आवश्यक है कि सार्वजनिक स्थलों पर सुविधाजनक, सुरक्षित एवं किफायती पार्किंग लॉट उपलब्ध करवाए जाएं।’’

Read More मुंबई : पुलिस ने 7 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त की, महिला तस्कर गिरफ्तार

यशवंत जाधव की अध्यक्षता वाली स्थायी समिति ने बाहरी सेवा प्रदाताओं और विशेषज्ञों की समिति की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दी है और इस प्रक्रिया के लिए पूर्व आईएएस अधिकारी रामनाथ झा को परामर्शदाता नियुक्त किया गया है। वहीं संबंधित क्षेत्रों के विशेषज्ञों की सेवा टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस उपलब्ध करवाएगा।

Read More मुंबई :  ड्रग्स मामले में आया नया मोड़, श्रद्धा कपूर, ओरी और नोरा फतेही के खिलाफ पुलिस को नहीं मिला सबूत

Related Posts