मुंबई लोकल के यात्री ध्यान दें, इन रूटों पर रहेगा 10 घंटे का मेगा ब्लॉक, यात्रा करने से पहले रूट जरूर देख लें

Attention Mumbai local passengers, there will be a 10-hour mega block on these routes; check your route before travelling.

मुंबई लोकल के यात्री ध्यान दें, इन रूटों पर रहेगा 10 घंटे का मेगा ब्लॉक, यात्रा करने से पहले रूट जरूर देख लें

वेस्टर्न रेलवे ने मेट्रो लाइन‑6 के निर्माण से जुड़े कार्यों के चलते 2–3 मई की रात 10 घंटे का मेगा ब्लॉक घोषित किया है. यह ब्लॉक राम मंदिर स्टेशन और जोगेश्वरी स्टेशन के बीच स्टील गर्डर लॉन्चिंग के लिए लिया जाएगा. ब्लॉक अवधि के दौरान छठी लाइन पर चलने वाली सभी लोकल ट्रेनें बोरीवली से अंधेरी के बीच फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी. इस डायवर्जन का असर उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाओं के नियमित समय‑सारिणी पर पड़ेगा और कुछ अप तथा डाउन लोकल ट्रेनें रद्द भी की जा सकती हैं.

मुंबई  : वेस्टर्न रेलवे ने मेट्रो लाइन‑6 के निर्माण से जुड़े कार्यों के चलते 2–3 मई की रात 10 घंटे का मेगा ब्लॉक घोषित किया है. यह ब्लॉक राम मंदिर स्टेशन और जोगेश्वरी स्टेशन के बीच स्टील गर्डर लॉन्चिंग के लिए लिया जाएगा. ब्लॉक अवधि के दौरान छठी लाइन पर चलने वाली सभी लोकल ट्रेनें बोरीवली से अंधेरी के बीच फास्ट लाइन पर डायवर्ट की जाएंगी. इस डायवर्जन का असर उपनगरीय लोकल ट्रेन सेवाओं के नियमित समय‑सारिणी पर पड़ेगा और कुछ अप तथा डाउन लोकल ट्रेनें रद्द भी की जा सकती हैं. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रद्द की गई ट्रेनों की विस्तृत सूची संबंधित स्टेशनों के स्टेशन मास्टर कार्यालय में उपलब्ध कराई जाएगी. यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा पर निक

 

Read More मुंबई: संजय गांधी नेशनल पार्क के पास की कीमतों में बढ़ोतरी पर लगी रोक, वापस लिया गया फैसला

Read More मुंबई : रेलवे ने दी नई सौगात, यूपी से मुंबई तक दौड़ेंगी 2 नई अमृत भारत एक्सप्रेस, सस्ता और तेज सफर अब और आसान!

लने से पहले अपनी ट्रेन की समय‑सारिणी की जांच कर लें और उसी अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके. 
ब्लॉक के दौरान छठी लाइन पर चलने वाली लोकल ट्रेनों का संचालन बोरीवली से अंधेरी के बीच अप फास्ट लाइन के जरिए किया जाएगा. इसके साथ ही वेस्टर्न रेलवे की कुछ अप और डाउन उपनगरीय लोकल सेवाओं को अस्थायी रूप से रद्द किया जाएगा, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा योजनाओं में परिवर्तन करना पड़ सकता है.

Read More मुंबई: एल एंड टी से छिना मुंबई के पाली हिल्स का आलीशान हाई ट्रीज बंगला, सुप्रीम कोर्ट ने खत्म की 25 साल पुरानी लड़ाई

सभी लोकल ट्रेनें फास्ट लाइन से चलाई जाएंगी
वहीं, सेंट्रल रेलवे के मुख्य मार्ग पर भी ब्लॉक का असर रहेगा. छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से विद्याविहार के बीच अप और डाउन स्लो लाइनों पर शनिवार रात 12:05 बजे से रविवार सुबह 5:05 बजे तक ब्लॉक लागू रहेगा. इस अवधि में इस मार्ग की सभी लोकल ट्रेनें फास्ट लाइन से चलाई जाएंगी और ये ट्रेनें केवल भायखला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ही ठहरेंगी. इसके चलते अन्य स्टेशनों के यात्रियों को कुछ समय के लिए असुविधा का सामना करना पड़ सकता है.

Read More नई दिल्ली : 'चुनाव आयोग को नियुक्ति के पूरे अधिकार, नए आदेश की जरूरत नहीं'; टीएमसी को सुप्रीम कोर्ट से झटका