मुंबई : हनी सिंह के कॉन्सर्ट में बवाल, नियमों की अनदेखी करने पर आयोजकों पर हुई एफआईआर
Mumbai: Chaos at Honey Singh's concert, FIR filed against organisers for flouting rules
मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह इन दिनों अपने 'माय स्टोरी वर्ल्ड टूर' को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन मुंबई में हुआ उनका एक कॉन्सर्ट अब विवादों में आ गया है. एंटरटेनमेंट से भरे इस इवेंट के बाद अब मामला कानूनी मोड़ ले चुका है. कॉन्सर्ट के समय कुछ ऐसी चीजें हुईं, जिन पर पुलिस ने सख्ती अपनाई है. खासतौर पर सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर आयोजन करने वालों पर कार्रवाई की गई है, जिससे यह मामला सुर्खियों में आ गया है.
मुंबई : मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह इन दिनों अपने 'माय स्टोरी वर्ल्ड टूर' को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन मुंबई में हुआ उनका एक कॉन्सर्ट अब विवादों में आ गया है. एंटरटेनमेंट से भरे इस इवेंट के बाद अब मामला कानूनी मोड़ ले चुका है. कॉन्सर्ट के समय कुछ ऐसी चीजें हुईं, जिन पर पुलिस ने सख्ती अपनाई है. खासतौर पर सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर आयोजन करने वालों पर कार्रवाई की गई है, जिससे यह मामला सुर्खियों में आ गया है.
18 से 20 हजार की संख्या में पहुंचे लोग
28 मार्च को मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड में हुए इस कॉन्सर्ट का आयोजन करने वालों पर एफआईआर दर्ज की गई है. उनपर आरोप है कि उन्होंने प्रतिबंधित क्षेत्र में लेजर लाइट्स का इस्तेमाल किया है. यह जगह एयरपोर्ट के पास होने की वजह से संवेदनशील मानी जाती है और यहां ऐसी लाइट्स जलाने की परमिशन नहीं होती. पुलिस के अनुसार, पहले उन्हें बताया गया था कि करीब 12 हजार लोग आएंगे, लेकिन इस कॉन्सर्ट में 18 से 20 हजार की भीड़ पहुंच गई.
इतनी बड़ी भीड़ के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया. वहीं एक महिला ने जबरदस्ती अंदर जाने की कोशिश की, जिससे वहां कुछ समय के लिए तनाव का माहौल भी बन गया. हालांकि, पुलिस ने समय रहते उस सिचुएशन को संभाल लिया.
14 मार्च से शुरू हुई है टूर
जानकारी के मुताबिक, इस मामले में तमन्नाज वर्ल्डवाइड के रिप्रेजेंटेटिव इंद्रजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. हालांकि, पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने बिना कोई ठोस सबूत के लेजर लाइट्स पर पूरी तरह बैन लगाने से इनकार किया था, लेकिन बताया गया था कि अगर इनसे किसी तरह का खतरा होता है, तो पुलिस कार्रवाई कर सकती है. फिलहाल, हनी सिंह का यह टूर जारी है, जिसकी शुरुआत 14 मार्च को दिल्ली से हुई थी और अब वो पुणे और कोलकाता जैसे शहरों में अपने अगले शो करने वाले हैं.


