मथुरा : कभी मुंबई पुलिस की मुखबिर थी, आज बन गई जासूस'; मीरा ठाकुर के पति ने खाेले ऐसे राज जिसे सुनकर हर कोई हैरान

Mathura: Once a Mumbai Police informant, now a detective; Meera Thakur's husband reveals secrets that shock everyone.

मथुरा : कभी मुंबई पुलिस की मुखबिर थी, आज बन गई जासूस'; मीरा ठाकुर के पति ने खाेले ऐसे राज जिसे सुनकर हर कोई हैरान

जासूसी करने के आरोप में कौशांबी पुलिस द्वारा पकड़ी गई मीरा प्रजापति उर्फ मीरा ठाकुर उर्फ हरिया के पति ने चौंकाने वाली जानकारी दी है। माना जा रहा है कि मीरा मुंबई पुलिस की मुखबिर थी। पति का कहना है कि मुंबई के दो युवकों के संपर्क में मीरा कई वर्षों से थी।

मथुरा : जासूसी करने के आरोप में कौशांबी पुलिस द्वारा पकड़ी गई मीरा प्रजापति उर्फ मीरा ठाकुर उर्फ हरिया के पति ने चौंकाने वाली जानकारी दी है। माना जा रहा है कि मीरा मुंबई पुलिस की मुखबिर थी। पति का कहना है कि मुंबई के दो युवकों के संपर्क में मीरा कई वर्षों से थी। उनके दोनों युवकों के साथ मीरा के फोटो भी उनके पास हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वह जासूसी गिरोह में इन्हीं दोनों युवकों के संपर्क में आई है।   

 

Read More मुंबई : मालेगांव 2006 ब्लास्ट केस रुका; HC ने ज़रूरी सबूतों को नज़रअंदाज़ करने के लिए NIA की आलोचना की

मीरा के पति ने कहा, दोनों युवकों के साथ हैं मीरा के फोटो
मीरा के पति मुकेश हलवाई का काम करते हैं। जागरण से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि मीरा से उनका कई वर्षों से विवाद चल रहा है। पहले मुकेश की मां उनके साथ रहती थी। उन पर दो बार मीरा ने जानलेवा हमला कराया। बाहरी युवकों से मुकेश की भी पिटाई कराई। इससे परेशान होकर पहले भी मुकेश ने घर छोड़ दिया था। इधर भी वह मीरा से काफी समय से अलग रह रहे हैं।

Read More मुंबई : मराठी अनिवार्य करने के फैसले पर अब सियासत तेज; MNS की आई प्रतिक्रिया

अपनी सास पर भी मीरा ने दो बार किया था हमला, पति रहने लगा अलग
वह बताते हैं कि मीरा शराब और जुएं की लती है। अक्सर नशे में उसके साथ मारपीट करती थी। मुकेश का दावा है कि मुंबई के दो युवक मीरा के संपर्क में कई वर्षों से थे। उन लोगों ने कई बार मीरा को कीमती तोहफे भी दिए। फोटो भी उन युवकों के साथ हैं। मुकेश का दावा है कि मीरा कई बार मुंबई गई है। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि मीरा इन्हीं दोनों युवकों के जरिए पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह से जुड़ी है। अगर पति मुकेश के दावे सही हैं तो मीरा बड़े गिरोह की सरगना है।

Read More नई दिल्ली : नेशनल लोक अदालत 9 मई को होगी, कई लंबित मामलों का होगा समाधान