मुंबई में 28-29 मार्च को पानी की कटौती, इन इलाकों में नहीं आएगा बीएमसी का पानी

Mumbai to face water cuts on March 28-29; BMC water supply to these areas

मुंबई में 28-29 मार्च को पानी की कटौती, इन इलाकों में नहीं आएगा बीएमसी का पानी

बांद्रा, खार और सांताक्रूज के कई इलाकों में 28 और 29 मार्च को 16 घंटे के लिए पानी की कटौती होगी। बीएमसी द्वारा नई पाइपलाइन बिछाने के काम के चलते कई इलाकों में जल आपूर्ति बाधित रहेगी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने 28 और 29 मार्च को पानी सप्लाई प्रभावित रहने की जानकारी दी है। इस दौरान कई इलाकों में पानी बंद रहेगा, जबकि कुछ जगहों पर कम दबाव से पानी आएगा। 

 

मुंबई : बांद्रा, खार और सांताक्रूज के कई इलाकों में 28 और 29 मार्च को 16 घंटे के लिए पानी की कटौती होगी। बीएमसी द्वारा नई पाइपलाइन बिछाने के काम के चलते कई इलाकों में जल आपूर्ति बाधित रहेगी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने 28 और 29 मार्च को पानी सप्लाई प्रभावित रहने की जानकारी दी है। इस दौरान कई इलाकों में पानी बंद रहेगा, जबकि कुछ जगहों पर कम दबाव से पानी आएगा। 

 

Read More मुंबई: 13 महीनों के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 65,12,846 वाहन चालकों पर कार्रवाई 

बीएमसी के अनुसार, बांद्रा पश्चिम में रामदास नाइक मार्ग, स्वामी विवेकानंद मार्ग और आर.के. पाटकर मार्ग जंक्शन के बीच 750 मिमी व्यास की नई पानी की पाइपलाइन को चालू करने का काम किया जाएगा। यह काम 28 मार्च रात 11 बजे से 29 मार्च शाम 5 बजे तक (करीब 16 घंटे) चलेगा। इसी वजह से पानी सप्लाई पर असर पड़ेगा। 

Read More नालासोपारा शहर में एक चौबीस साल की लड़की ने अपने पिता पर चाकू से वार कर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया

इन इलाकों में रहेगा जल संकट
बीएमसी के मुताबिक, शनिवार 28 मार्च को खार पश्चिम के कुछ हिस्सों, डॉ. अंबेडकर मार्ग के निकटवर्ती क्षेत्रों, पाली गांव और पाली पठार सहित बांद्रा पश्चिम के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। इसके बाद रविवार 29 मार्च को बांद्रा पश्चिम के बाजार मार्ग, जैन मंदिर मार्ग, डी मोंटे रोड, हिल रोड, पेरी रोड, मैनुअल गोंसाल्विस रोड, सेंट एंड्रयूज रोड, सेंट पॉल रोड, डोमिनिक रोड, आर.के. पाटकर रोड, नई और पुरानी कांटवाड़ी, रणवार गांव, वरोड़ा मार्ग, कार्टर रोड, पालीमाला मार्ग, चिंबई गांव, शर्ली गांव, राजगांव, मलागांव और पालीगांव जैसे क्षेत्रों में जलापूर्ति ठप रहेगी। साथ ही खारडांडा कोलीवाड़ा, डंडपाड़ा, चुइम गावठन और गजदरबंद स्लम के कुछ हिस्सों में भी पानी की समस्या रहेगी।
इन इलाकों में दो दिनों तक पानी सप्लाई बंद रहेगी या कम दबाव से पानी आएगा। 
बीएमसी की एडवाइजरी- पहले से करें तैयारी
नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे पहले से पर्याप्त पानी स्टोर कर लें और पानी का उपयोग सावधानी से करें। काम पूरा होने के बाद जब आपूर्ति बहाल होगी, जिसके बाद अगले चार से पांच दिनों तक पानी को उबालकर और छानकर पीने की सलाह दी गई है।

Read More मुंबई के कांदिवली इलाके में चलती कार में महिला से गैंगरेप... नशीला पदार्थ पिलाकर दिया वारदात को अंजाम

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

गाजियाबाद : आईएसआई के गुर्गे सरदार ने मुंबई में कारोबारी और नेताओं की कराई थी रेकी, 2 बैंक खातों से भेजे 45 लाख रुपये गाजियाबाद : आईएसआई के गुर्गे सरदार ने मुंबई में कारोबारी और नेताओं की कराई थी रेकी, 2 बैंक खातों से भेजे 45 लाख रुपये
मथुरा : कभी मुंबई पुलिस की मुखबिर थी, आज बन गई जासूस'; मीरा ठाकुर के पति ने खाेले ऐसे राज जिसे सुनकर हर कोई हैरान
मुंबई में 28-29 मार्च को पानी की कटौती, इन इलाकों में नहीं आएगा बीएमसी का पानी
मुंबई पहुंचे ईरानी हमले में बचे 15 क्रू मेंबर्स, मारे गए 1 इंजीनियर का शव नहीं आया
मुंबई : दिशा सालियान केस में बॉम्बे हाई कोर्ट की मुंबई पुलिस को फटकार, कहा- नो एक्सक्यूज, जांच में देरी क्यों?
मुंबई : दिल्ली-मुंबई साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़: 11 गिरफ्तार, वरिष्ठ नागरिक से 22.67 लाख की ठगी का खुलासा