मुंबई : हाईवे पर 6 गाड़ियों की भिड़ंत से लंबा जाम, घाट में 3 की मौत 

Mumbai: 6-vehicle collision causes massive traffic jam on highway, 3 killed in Ghat

मुंबई : हाईवे पर 6 गाड़ियों की भिड़ंत से लंबा जाम, घाट में 3 की मौत 

मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर शनिवार का दिन हादसों के नाम रहा। वसई क्षेत्र में कुछ ही घंटों के अंतराल में दो बड़े सड़क हादसे हुए, जिनसे जहां ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। वहीं, इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। लगातार हुई इन घटनाओं ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

मुंबई : मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर शनिवार का दिन हादसों के नाम रहा। वसई क्षेत्र में कुछ ही घंटों के अंतराल में दो बड़े सड़क हादसे हुए, जिनसे जहां ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। वहीं, इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। लगातार हुई इन घटनाओं ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Read More ट्रस्टी से मैनेजिंग ट्रस्टी की नियुक्ति के बाद हाजी अली दरगाह पर सुहैल खांडवानी द्वारा मित्रों के लिए मध्य रात्रि सेहरी का आयोजन

पहला हादसा वसई के ससुपाड़ा इलाके में हुआ, जहां एक साथ 6 वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक कंटेनर, दो कारें, एक टेंपो, एक बस और एक पिकअप वाहन शामिल थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई वाहनों के चालक अपने केबिन में फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और हाईवे ट्रैफिक पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में आयशर टेम्पो चालक रमेश यादव घायल हो गए, जिन्हें आर्बिट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

Read More मुंबई : धारावी में गैस सिलेंडर के ट्रक में आग लगने से हुए कई धमाके ; वाहन जलकर राख 

पुलिस अधिकारी देवेंद्र घोसालकर के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस दुर्घटना के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पहले हादसे के कुछ ही घंटों बाद दूसरा बड़ा हादसा ढेकाळे स्थित वाघोबा घाट में शाम करीब 6 बजे हुआ। यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू की। मृतकों के शवों को मनोर ग्रामीण अस्पताल भेज दिया गया है।

Read More मुंबई : 1 अप्रैल 2025 से सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य  

हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। लगातार हुए इन दो बड़े हादसों ने हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक नियंत्रण को लेकर गंभीर चिंताएं खड़ी कर दी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार, लापरवाही और अपर्याप्त निगरानी के कारण इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लोगों ने हाईवे पर निगरानी बढ़ाई जाए, स्पीड कंट्रोल के सख्त उपाय लागू करने की मांग की, ताकि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरती जाए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। 

Read More नवी मुंबई: 45 वर्षीय सेंटरिंग ठेकेदार की हत्या; अज्ञात हमलावरों की तलाश