मुंबई और ठाणे से कल्याण पहुंचने की अड़चन दूर, जानिए मेट्रो-5 रूट का कितना हुआ काम

The hurdle of reaching Kalyan from Mumbai and Thane has been removed, find out how much work has been done on the Metro-5 route.

मुंबई और ठाणे से कल्याण पहुंचने की अड़चन दूर, जानिए मेट्रो-5 रूट का कितना हुआ काम

मेट्रो के जरिए मुंबई और ठाणे से कल्याण तक की यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण ने कल्याण के बीच बन रहे मेट्रो की 2 लाइन को कनेक्ट करने की सबसे बड़ी अड़चन को दूर कर लिया है। जल्द ही मेट्रो-4 और मेट्रो-5 कॉरिडोर को कनेक्ट करने का काम पूरा कर लिया जाएगा। ठाणे के कापूरबावडी जंक्शन पर मेट्रो मार्ग पर आ रही बिल्डिंग की वजह से मेट्रो-4 को मेट्रो-5 से कनेक्ट करने का काम अटका हुआ था, लेकिन अब एमएमआरडीए ने बिल्डिंग को खाली कराकर उसे तोड़ने का काम शुरू कर दिया है।

मुंबई : मेट्रो के जरिए मुंबई और ठाणे से कल्याण तक की यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण ने कल्याण के बीच बन रहे मेट्रो की 2 लाइन को कनेक्ट करने की सबसे बड़ी अड़चन को दूर कर लिया है। जल्द ही मेट्रो-4 और मेट्रो-5 कॉरिडोर को कनेक्ट करने का काम पूरा कर लिया जाएगा। ठाणे के कापूरबावडी जंक्शन पर मेट्रो मार्ग पर आ रही बिल्डिंग की वजह से मेट्रो-4 को मेट्रो-5 से कनेक्ट करने का काम अटका हुआ था, लेकिन अब एमएमआरडीए ने बिल्डिंग को खाली कराकर उसे तोड़ने का काम शुरू कर दिया है।

 

Read More मुंबई : 83 आधार और पैन कार्ड के साथ कई मोबाइल फोन जब्त; 6 गिरफ्तार

बिल्डिंग के हटने से एमएमआर की 2 अहम मेट्रो लाइनों को जोड़ने का काम जल्द पूरा हो सकेगा। वडाला-कासारवडवली-गायमुख के बीच मेट्रो-4 व ठाणे-भिवंडी-कल्याण के बीच मेट्रो-5 कॉरिडोर का निर्माण कार्य चल रहा है। मेट्रो-4 का सिविल वर्क 75% व मेट्रो-5 के पहले फेज के तहत ठाणे से भिवंडी के बीच मेट्रो मार्ग 95% से अधिक तैयार चुका है।

Read More महाराष्ट्र के ठाणे में इंजीनियरिंग के छात्र ने किया स्कूली छात्रा का यौन उत्पीड़न... तो वहीं शिक्षक के साथ 66 लाख रुपये का घोटाला

मेट्रो सेवा शुरू करने के लिए ट्रायल रन शुरू
ठाणे से भिवंडी के बीच के मेट्रो मार्ग पर अभी अंतिम फिनिशिंग का काम चल रहा है। एमएमआरडीए ने ठाणे के घोडबंदर रोड के 10 किमी मार्ग पर मेट्रो सेवा शुरू करने के लिए ट्रायल रन शुरू कर दिया है। प्राधिकरण ने कैडबरी जंक्शन से गायमुख के बीच 2026 में ही मेट्रो सेवा शुरू करने की योजना बनाई है। मेट्रो-4 के मेट्रो-5 से कनेक्ट होने पर मेट्रो-5 के मार्ग पर भी जल्द मेट्रो का ट्रायल रन शुरू करने का रास्ता साफ़ हो गया है।

Read More मुंबई : वक्फ बिल के खिलाफ मुंबई की सुन्नी मस्जिद में विरोध प्रदर्शन किया

कारशेड की समस्या होगी हल
एमएमआरडीए ने मेट्रो-4 पर बगैर कारशेड के मेट्रो दौड़ने का निर्णय लिया है। वही, मेट्रो-5 के पहले फेज के मार्ग के करीब कसेली में तेजी से मेट्रो कारशेड तैयार करने का काम चल रहा है। कसेली कारशेड कापूरबावडी से करीब 4-5 किमी की दूरी पर है। ऐसे में कसेली कारशेड का काम पूरा होने से एमएमआरडीए की मेट्रो-4 की कारशेड की समस्या भी हल हो जाएगी।

Read More मुंबई: फ्लाइट में बम की धमकी; मुंबई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी