मुंबई से मनाली घूमने आई 38 साल की महिला पर्यटक बर्दाश्त नहीं कर पाई ठंड, कंपकंपी होने के बाद मौत

A 38-year-old woman tourist from Mumbai, who had come to Manali to visit, could not bear the cold and died after shivering.

मुंबई से मनाली घूमने आई 38 साल की महिला पर्यटक बर्दाश्त नहीं कर पाई ठंड, कंपकंपी होने के बाद मौत

मुंबई से अपने रिश्तेदारों के साथ हिमाचल के मनाली घूमने आई एक महिला पर्यटक की अचानक मृत्यु हो गई। ऐसा प्रतीत होता है कि उनसकी मृत्यु ठंड लगने की वजह से हुई। मृतका की पहचान 38 वर्षीय प्रियंका विश्नु दुखांडे के रूप में हुई है। प्रियंका मुंबई के कलाचौकी की रहने वाली थी। बता दें कि मनाली में बर्फबारी की वजह से हाल के दिनों मेंतापमान शून्य से नीचे चला गया है। पुलिस के अनुसार, प्रियंका ने मंगलवार सुबह अपनी आंटी के साथ मनाली से 15 किलोमीटर दूर स्थित खूबसूरत सोलंग वैली की यात्रा की थी।

मुंबई : मुंबई से अपने रिश्तेदारों के साथ हिमाचल के मनाली घूमने आई एक महिला पर्यटक की अचानक मृत्यु हो गई। ऐसा प्रतीत होता है कि उनसकी मृत्यु ठंड लगने की वजह से हुई। मृतका की पहचान 38 वर्षीय प्रियंका विश्नु दुखांडे के रूप में हुई है। प्रियंका मुंबई के कलाचौकी की रहने वाली थी। बता दें कि मनाली में बर्फबारी की वजह से हाल के दिनों मेंतापमान शून्य से नीचे चला गया है। पुलिस के अनुसार, प्रियंका ने मंगलवार सुबह अपनी आंटी के साथ मनाली से 15 किलोमीटर दूर स्थित खूबसूरत सोलंग वैली की यात्रा की थी।

 

Read More मुंबई : राहुल गांधी का धारावी दौरा; कांग्रेस ने बजाया बीएमसी चुनाव का बिगुल!

प्रियंका को अचानक होने लगी कंपकंपी
पुलिस ने आगे बताया कि लौटते समय प्रियंका को अचानक अत्यधिक कंपकंपी होने लगी और उनकी स्थिति तेजी से बिगड़ने लगी। उनकी आंटी उन्हे मनाली के एक अस्पताल में ले गईं, जहां डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। एक पुलिस अधिकारी ने इस मामले में किसी भी प्रकार की दोषारोपण की संभावना को खारिज कर दिया। पुलिस ने मामले में किसी भी प्रकार की साजिश या आपराधिक गतिविधि से इनकार किया है और प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण अत्यधिक ठंड को माना जा रहा है। 

Read More मुंबई : नोटबुक में छिपाकर ले जा रहे 3.47 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा के साथ दो गिरफ्तार

मौमस विभाग ने जारी किया है अलर्ट
वहीं कुल्लू जिले के पन्हाला गांव के पास गुरुवार सुबह एक भूस्खलन की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। अधिकारियों के अनुसार सर्दियों में भूस्खलन की घटनाएं कम होती हैं, लेकिन हाल ही में हुई भारी बारिश इसके लिए जिम्मेदार हो सकती है। इस बीच, डीआरडीओ की डिफेंस जियोइन्फॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट ने चंबा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और किन्नौर जिलों में 3,200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों के लिए लेवल-2 येलो अलर्ट जारी किया है। हाल ही में अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास हिमस्खलन की घटना भी सामने आई थी।

Read More मुंबई : विशेष एसीबी अदालत के आदेश को चुनौती देने के लिए कानूनी कदम उठाएगा सेबी

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : वर्ल्ड कप से पहले मुंबई में लगेगा सितारों का मेला, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल में सीधी टक्कर, कसौटी पर कप्तानी मुंबई : वर्ल्ड कप से पहले मुंबई में लगेगा सितारों का मेला, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल में सीधी टक्कर, कसौटी पर कप्तानी
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 32 घंटे का महाजाम, राज ठाकरे की महाराष्ट्र सरकार से मांग-लोगों का टोल लौटाओ
मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे यात्री के बैग से मिले चार कारतूस, पुलिस जांच में जुटी
नोएडा की सड़कों पर भी दौड़ेंगी मुंबई जैसी 7 लग्जरी डबल डेकर बसें, जेवर से ग्रेनो तक… ऐसा होगा रूट मैप
मुंबई की इस सोसायटी में रहने के पैसे नहीं देने पड़ते, उल्टा रहने वालों को लाखों रुपए मिलते हैं हर साल
मुंबई: 13 वर्षीय छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाकर दबाव बनाने वाला 47 वर्षीय शख्स गिरफ्तार