महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 14-15 दिसंबर को नागपुर के बजाय मुंबई में होगा कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए

महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 14-15 दिसंबर को नागपुर के बजाय मुंबई में होगा कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए

मुंबई :  महाराष्ट्र विधानमंडल का शीतकालीन सत्र कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए नागपुर के बजाय मुंबई में 14 और 15 दिसंबर को दो दिन के लिए आयोजित किया जाएगा। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी । परंपरागत रूप से महाराष्ट्र विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का आयोजन नागपुर में होता है जो राज्य की दूसरी राजधानी है । यह सत्र कम से कम दो सप्ताह तक चलता है।

अधिकारी ने कहा, “शीतकालीन सत्र सिर्फ दो दिन यानी 14 और 15 दिसंबर को आयोजित करने का फैसला बृहस्पतिवार को हुई कार्यमंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक के दौरान लिया गया।” राज्य मंत्रिमंडल ने बुधवार को महामारी को आलोक में शीतकालीन सत्र के आयोजन स्थल को नागपुर से मुंबई स्थानांतरित करने के लिए राज्यपाल बी एस कोश्यारी से सिफारिश करने का फैसला किया था।

Read More ठाणे : हिस्ट्रीशीटर और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा और 3.52 लाख के नकली नोट जब्त

मंत्रिमंडल ने इस बात पर भी चर्चा की थी कि क्या सात दिसंबर से नागपुर में शुरू होने वाला सत्र दो से तीन दिन की अवधि के लिए आयोजित किया जा सकता है?

Read More मुंबई : 1 लाख कैपेसिटी वाले नए क्रिकेट ग्राउंड का प्लान

इससे पहले कोविड-19 महामारी के कारण राज्य विधानमंडल के मानसून सत्र का आयोजन 22 जून के स्थान पर सात और आठ सितंबर किया गया था।

Read More मुंबई : महिला के शरीर को देखने और घूरने को अपराध मानने से इंकार  - बॉम्बे हाईकोर्ट 

इस बीच, विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने शीतकालीन सत्र मुंबई में केवल दो दिन के लिए आयोजित करने के फैसले पर नाराजगी जताई।

Read More मुंबई के 'स्पेयर पार्ट्स' वाले खेल में 10 करोड़ की सेंधमारी: पुलिस फाइल में अटकी अनुमति, आरोपियों ने चली चाल

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा,“ हम लंबे सत्र की उम्मीद कर रहे थे ताकि इससे राज्य में लोगों और किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो सके। लेकिन इस सरकार ने इसकी अवधि बढ़ाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है।”

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की
मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
अमेरिका : ट्रंप के खिलाफ कितने अमेरिकी सांसद सीना तानकर हो गए खड़े, ईरान को लेकर कर दिया चैलेंज, लेकिन...
मुंबई : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार...
मुंबई : "महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे... लेकिन इसकी आड़ में परिसीमन का खेल बहुत खतरनाक है":  संजय राउत