मुंबई : बीजेपी और शिंदे सेना के नेता पहुंच गए दिल्ली; एक साल के मेयर पद पर अड़े शिंदे

Mumbai: BJP and Shinde Sena leaders reach Delhi; Shinde insists on one-year mayoral term

 मुंबई : बीजेपी और शिंदे सेना के नेता पहुंच गए दिल्ली; एक साल के मेयर पद पर अड़े शिंदे

बीएमसी मेयर पद को लेकर सत्ताधारी बीजेपी शिंदे गुट के बीच खींचतान जारी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस स्विट्जरलैंड के दावोस में हैं। मुंबई में मेयर पद को लेकर चल रहे सस्पेंस के बीच मामला दिल्ली दरबार पहुंच गया है। बीजेपी और शिंदे सेना के नेता मंगलवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। इसमें सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार , मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम और शिंदे सेना के नेता राहुल शेवाले शामिल हैं। दोनों नेताओं के एक साथ गृह मंत्री अमित शाह से मिलने की उम्मीद है।

मुंबई : बीएमसी मेयर पद को लेकर सत्ताधारी बीजेपी शिंदे गुट के बीच खींचतान जारी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस स्विट्जरलैंड के दावोस में हैं। मुंबई में मेयर पद को लेकर चल रहे सस्पेंस के बीच मामला दिल्ली दरबार पहुंच गया है। बीजेपी और शिंदे सेना के नेता मंगलवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। इसमें सांस्कृतिक मंत्री आशीष शेलार , मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम और शिंदे सेना के नेता राहुल शेवाले शामिल हैं। दोनों नेताओं के एक साथ गृह मंत्री अमित शाह से मिलने की उम्मीद है। उससे पहले दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में दोनों पार्टी के नेताओं के बीच अहम बैठक होगी। इस बैठक में मुंबई के मेयर पद के साथ-साथ स्थायी समिति अध्यक्ष और अन्य समितियों के पदों को लेकर भी प्राथमिक स्तर पर चर्चा किए होने की संभावना है। शिवसेना के एक नेता ने बताया कि पार्टी के सिंबल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई है इसको लेकर शेलार दिल्ली गए हैं। वहां मेयर सहित अन्य मुद्दों पर दोनों दलों के नेताओं का मिलने का प्रोग्राम है। दिल्ली में बैठक के बारे में दोनों दलों के नेता अपने-अपने दलों के नेताओं को मुंबई में जानकारी देंगे।

 

Read More मुंबई: चंद्रकांत पाटिल ने कांग्रेस समर्थक निर्दलीय सांसद विशाल पाटिल को अपनी पार्टी में आने का खुला ऑफर दिया 

एक साल के मेयर पद पर अड़े शिंदे
शिवसेना के एक नेता ने बताया कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मेयर का पद एक साल के लिए मांगा है। शिंदे का कहना है कि बालासाहेब के शताब्दी वर्ष में शिवसेना का मेयर हो ऐसी लोगों की इच्छा है। शिवसेना का मेयर बनने से मुंबईकरों में सकारात्मक मैसेज जाएगा। शिंदे ने इस बारे में बीजेपी के नेताओं के सामने अपना पक्ष रखा है। इससे शिंदे को उद्धव सेना पर भी दबाव बनने का मौका मिलेगा। शिंदे सेना के नेता ने बताया कि मेयर पद हो या अन्य कमेटियों का पद इस पर आख़िरी फैसला मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे की बैठक में लिया जाएगा। इससे पहले शिंदे पार्टी के अन्य नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

Read More मुंबई : देश का सबसे लंबे आवासीय 306 मीटर ट्विन टावर बनने जा रहे हैं

दावोस से लौटने के बाद लगेगी मुहर
शिवसेना ने बताया कि दिल्ली से दावोस तक इस मुद्दे पर बातचीत चल रही है। मुख्यमंत्री फडणवीस के साथ शिंदे सेना के उद्योग मंत्री उदय सामंत भी दावोस गए हैं वहां भी दोनों के बीच बातचीत चल रही है। सीएम के दावोस से लौटने के बाद मेयर सहित स्टैंडिंग कमेटी व अन्य मुद्दों पर फैसला होगा। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच इस मुद्दे पर बैठक होगी वहीं तय हो जाएगा कि मुंबई का मेयर कौन होगा। वहीं बीजेपी के नेताओं ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली है।

Read More  मुंबई : गोरेगांव में प्रेमी से शादी करने के लिए पत्नी ने रची साजिश, सोते हुए पति को मार डाला 

शिंदे सेना के नगरसेवक घर पहुंचे
बीएमसी चुनाव परिणाम के बाद बांद्रा के एक फाइव स्टार होटल में तीन दिन रहने के बाद शिंदे सेना के नगरसेवक मंगलवार को अपने-अपने घर पहुंच गए। शिवसेना नेता ने बताया कि नगरसेवकों को होटल में रखने का तात्पर्य उन्हें बीएमसी के कामकाज को लेकर तैयार रखना था। उपमुख्यमंत्री शिंदे ने नवनिर्वाचित नगरसेवकों का मार्गदर्शन कर उन्हें तुरंत काम पर लग जाने को कहा है।

Read More मुंबई: गेटवे ऑफ इंडिया के पास 229 करोड़ के नए जेट्टी के लिए हो गया भूमिपूजन