मुंबई :  गोरेगांव में स्वदेशी आर्ट एंड क्राफ्ट एग्जीबिशन; 19 जनवरी तक मौका

Mumbai: Swadeshi Art and Craft Exhibition in Goregaon; view until January 19

मुंबई :  गोरेगांव में स्वदेशी आर्ट एंड क्राफ्ट एग्जीबिशन; 19 जनवरी तक मौका

हर साल एक बेहद खास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के सुदूर इलाकों में छिपे छोटे कारीगरों और व्यवसायियों को अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म देना होता है. इस एग्जीबिशन का नाम ‘स्वदेशी आर्ट एंड क्राफ्ट’ है. इस प्रदर्शनी की खासियत यह है कि इसमें केवल महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि भारत के कोने-कोने से व्यापारी अपने उत्पादों को लेकर पहुँचते हैं.

मुंबई : हर साल एक बेहद खास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य देश के सुदूर इलाकों में छिपे छोटे कारीगरों और व्यवसायियों को अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए एक बड़ा प्लेटफॉर्म देना होता है. इस एग्जीबिशन का नाम ‘स्वदेशी आर्ट एंड क्राफ्ट’ है. इस प्रदर्शनी की खासियत यह है कि इसमें केवल महाराष्ट्र ही नहीं, बल्कि भारत के कोने-कोने से व्यापारी अपने उत्पादों को लेकर पहुँचते हैं. मुंबई जैसे महानगर के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग समय पर लगने वाली यह प्रदर्शनी फिलहाल गोरेगांव के बांगुर नगर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की जा रही है.

 

Read More मुंबई: शिक्षक से म्हाडा फ्लैट दिलाने के नाम पर 26.23 लाख ठगा

एग्जीबिशन में प्रवेश करते ही सबसे पहले कश्मीर की सुप्रसिद्ध कला के दर्शन होते हैं. यहाँ कश्मीर से आए व्यापारियों ने पश्मीना शॉल, कुर्तियां और साड़ियों का विशाल संग्रह प्रदर्शित किया है. हालाँकि, इन हस्तनिर्मित कपड़ों की कीमत बाजार के सामान्य कपड़ों से काफी अधिक है, जहाँ एक शॉल की कीमत 5000 से 10,000 रुपए तक है. प्रदर्शनी का एक और प्रमुख आकर्षण मध्य प्रदेश के बलराम हैं, जो पीतल (ब्रास) की बेहद बारीक और अनोखी वस्तुएं हाथों से तैयार करते हैं. उनके पास इस कला का दशकों का अनुभव है, जो उनके स्टाल पर सजी मूर्तियों और बर्तनों में साफ झलकता है.

Read More ठाणे में अवैध रूप से रहने वाली दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, मामला दर्ज 

विविधता और खान-पान का मेल
प्रदर्शनी को पूरी तरह इंडोर रखा गया है, जिसमें फैब्रिक, लाइफस्टाइल और फैशन बैग्स के 600 से अधिक विकल्प मौजूद हैं. केवल चीनी मिट्टी के उत्पादों को खुले क्षेत्र में बड़े पैमाने पर लगाया गया है, जहाँ 20 रुपए से लेकर 20,000 रुपए तक के बर्तन और सजावटी सामान उपलब्ध हैं. खान-पान के शौकीनों के लिए भी यहाँ काफी कुछ है. प्रदर्शनी में 30 से अधिक प्रकार के पारंपरिक अचार और महाराष्ट्र के प्रसिद्ध पापड़ के ढेरों स्टॉल लगे हैं.

Read More मुंबई:  ड्रग्स का काला धंधा; 6 लोग गिरफ्तार