मुंबई : डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का वरली में रोड शो; 'मुंबई को सोने के अंडे देने वाली मुर्गी बनाया, अब इसे ही काटने निकले हैं'

Mumbai: Deputy CM Eknath Shinde's roadshow in Worli; "Made Mumbai a hen that lays golden eggs, now they're out to slaughter it."

मुंबई : डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का वरली में रोड शो; 'मुंबई को सोने के अंडे देने वाली मुर्गी बनाया, अब इसे ही काटने निकले हैं'

महाराष्ट्र में होने जार रहे बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव 2026 की सरगर्मियां अब काफी तेज हो चली हैं. इसी कड़ी में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के गढ़ वरली में रोड शो निकाला. जहां उन्होंने ठाकरे बंधुओं और महाविकास अघाड़ी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वे जनता के मालिक बनने जा रहे थे, जबकि हम सेवक हैं. शिंदे ने 16 जनवरी को महायुति की जीत का दावा किया.

मुंबई : महाराष्ट्र में होने जार रहे बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव 2026 की सरगर्मियां अब काफी तेज हो चली हैं. इसी कड़ी में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे के गढ़ वरली में रोड शो निकाला. जहां उन्होंने ठाकरे बंधुओं और महाविकास अघाड़ी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वे जनता के मालिक बनने जा रहे थे, जबकि हम सेवक हैं. शिंदे ने 16 जनवरी को महायुति की जीत का दावा किया. एकनाथ शिंदे ने आरोप लगाया कि महाविकास अघाड़ी ने लाडकी बहन योजना को बंद कराने के लिए पहले कोर्ट का सहारा लिया और अब खुद उसका दावा कर रहे हैं. महिलाओं को इन पर भरोसा नहीं रहा. 

 

Read More मुंबई: चंद्रकांत पाटिल ने कांग्रेस समर्थक निर्दलीय सांसद विशाल पाटिल को अपनी पार्टी में आने का खुला ऑफर दिया 

आदित्य ठाकरे के गढ़ में दिखाया दमखम
वरली आदित्य ठाकरे के गढ़ में शिंदे ने हजारों समर्थकों के साथ रोड शो निकाला, उन्होंने ठाकरे बंधुओं पर आरोप लगाते हुए कहा, “मुंबई को 'सोने की अंडे देने वाली मुर्गी' की तरह इस्तेमाल किया और अब इसे 'काटने' निकले हैं. ठाकरे बंधुओं ने इतने वर्षों तक मुंबई को लूटा, मालिक बनने की कोशिश की, लेकिन हम सेवक हैं जो जनता की सेवा करेंगे." 
लाडकी बहन योजना का जिक्र
एकनाथ शिंदे ने महायुति की जीत का दावा करते हुए कहा, “महायुति पूरे राज्य में जोर-शोर से प्रचार कर रही है, जबकि महाविकास आघाड़ी कहीं नजर नहीं आ रही. शिंदे ने एमव्हीए नेताओं पर आरोप लगाया कि उन्हें सत्ता न आने का अहसास हो गया है, इसलिए वे झूठे वादे कर रहे हैं. खासतौर पर 'लाड़की बहन योजना' का जिक्र करते हुए शिंदे ने कहा कि महायुति ने महिलाओं को 1500 रुपये दिए, लेकिन एमव्हीए ने इसे कोर्ट में चुनौती देकर बंद कराने की कोशिश की. अब वही लोग योजना का वादा कर रहे हैं, लेकिन महिलाओं को उन पर भरोसा नहीं है. 
बीजेपी-कांग्रेस-एआयएमआयएम
गठबंधन पर ऐतराज
चुनाव में विचारधारा के खिलाफ बीजेपी-कांग्रेस और एआयएमआयएम से गठबंधन पर एकनाथ शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लिया है. यह बिलकुल स्वीकार्य नहीं है. दरअसल अम्बरनाथ और आकोट में दोनों पार्टी मिलकर चुनाव लड़ रहीं हैं. इस पर महायुति की आलोचना हो रही है.

Read More नागपुर में पुलिस पर पथराव चार पुलिसकर्मी घायल