मुंबई पर मंडराया आतंकी खतरे का साया, आईएसआई ने बनाया खतरनाक प्लान, हाई अलर्ट पर मायानगरी

Mumbai under threat of terrorism, ISI develops dangerous plan, puts Mumbai on high alert

मुंबई पर मंडराया आतंकी खतरे का साया, आईएसआई ने बनाया खतरनाक प्लान, हाई अलर्ट पर मायानगरी

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई पर एक बार फिर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है. मुंबई पर पाकिस्तान की बुरी नजर है. यही कारण है कि मुंबई को हाई अलर्ट पर रख दिया गया है. सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि खुफिया एजेंसियों की ओर से संभावित आतंकी खतरे के बारे में अलर्ट किए जाने के बाद मुंबई में हाई अलर्ट जारी किया गया है.

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई पर एक बार फिर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है. मुंबई पर पाकिस्तान की बुरी नजर है. यही कारण है कि मुंबई को हाई अलर्ट पर रख दिया गया है. सुरक्षा एजेंसियों के सूत्रों ने बताया कि खुफिया एजेंसियों की ओर से संभावित आतंकी खतरे के बारे में अलर्ट किए जाने के बाद मुंबई में हाई अलर्ट जारी किया गया है.

 

Read More ठाणे में अवैध रूप से रहने वाली दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, मामला दर्ज 

सूत्रों के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों ने जानकारी दी है कि पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी आईएसआई समर्थित आतंकी हमले की योजना बनाई जा रही है. इसके लिए विस्फोटक सामग्री कश्मीर या महाराष्ट्र से मंगाई जा सकती है. यह जानकारी कई एजेंसियों के साथ साझा की गई है, जिनमें एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील जगहों की सुरक्षा में लगी एजेंसियां भी शामिल हैं. इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है.

Read More ठाणे में इमारत में लगी आग, एक दुकान और तीन वाहन क्षतिग्रस्त

इस बीच मुंबई पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है. पुलिस को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नज़र रखने के लिए भी कहा गया है. मुंबई में संभावित आतंकी हमले को लेकर हाई अलर्ट ऐसे समय में जारी किया गया है, जब करीब दो महीने पहले दिल्ली में एक धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई थी और दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे. यह धमाका 10 नवंबर की शाम करीब 7 बजे एक चलती हुई हुंडई आई20 कार में हुआ था, जिसे कथित आत्मघाती हमलावर डॉ. उमर उन नबी चला रहा था.

Read More नवी मुंबई: नशीले पदार्थों की तस्करी करने और वीजा उल्लंघन पर 1300 अफ्रीकी नागरिक निर्वासित

दिल्ली लाल किले ब्लास्ट वाले धमाके का असर इतना ज़बरदस्त था कि कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, और घटनास्थल से मिले विज़ुअल्स में क्षत-विक्षत शव और बिखरा हुआ मलबा दिखाई दे रहा था. एनआईए ने फॉरेंसिक जांच के बाद कार चला रहे मृतक की पहचान उमर उन नबी के रूप में की है. वह पुलवामा जिले का निवासी था और फरीदाबाद के अल फलाह यूनिवर्सिटी में जनरल मेडिसिन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर था. 

Read More मुंबई: मोबाइल टावर चोरी होने के दो साल बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज 

एंटी-टेरर एजेंसी ने आतंकी नबी की एक और गाड़ी भी जब्त की है. इस गाड़ी की जांच सबूतों के लिए की जा रही है. इस मामले में एनआईए अब तक 73 गवाहों से पूछताछ कर चुकी है, जिनमें धमाके में घायल लोग भी शामिल हैं. दिल्ली पुलिस, जम्मू-कश्मीर पुलिस, हरियाणा पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर एनआईए राज्यों में जांच जारी रखे हुए है.