पुणे : पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, बेहिसाब नकदी बरामद

Pune: Police take major action against illegal liquor trade; huge quantity of illicit liquor seized, unaccounted cash recovered

पुणे : पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई; भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त, बेहिसाब नकदी बरामद

शहर के कोंढवा इलाके में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कोंढवा पुलिस स्टेशन की टीम ने काकड़े वस्ती स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी कर न केवल भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की, बल्कि एक घर की अलमारी से 1 करोड़ 85 हजार रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी बरामद कर सभी को चौंका दिया।

पुणे : शहर के कोंढवा इलाके में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कोंढवा पुलिस स्टेशन की टीम ने काकड़े वस्ती स्थित एक ठिकाने पर छापेमारी कर न केवल भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की, बल्कि एक घर की अलमारी से 1 करोड़ 85 हजार रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी बरामद कर सभी को चौंका दिया।

 

Read More मुंबई: 10 अप्रैल से पानी के टैंकर सेवाएं बंद; जलाशयों में सिर्फ 33 फीसदी पानी

यह कार्रवाई एपीआई अफरोज पठान और उनके डीबी दस्ते द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस ने काकड़े वस्ती की गली नंबर- 2 में स्थित आरोपियों के आवास पर धावा बोला। शुरुआत में पुलिस को वहां अवैध शराब की बिक्री के सबूत मिले, लेकिन जैसे-जैसे तलाशी आगे बढ़ी, मामला करोड़ों की नकदी तक जा पहुंचा।

Read More मुंबई : पुलिस ऑफिसर अश्विनी बिद्रे हत्याकांड मामले में पनवेल सेशन कोर्ट की ओर से 9 साल बाद सजा

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान जब आरोपियों के घर की तलाशी ली गई, तो बेडरूम की अलमारी देखकर अधिकारी भी दंग रह गए। अलमारी के अलग-अलग खानों में बेहद चालाकी से 1,00,85,950 रुपये (एक करोड़ पचासी हजार नौ सौ पचास रुपये) नकद छिपाकर रखे गए थे। पुलिस ने इस पूरी राशि को पंचनामा कर जब्त कर लिया है और इसकी सूचना आयकर विभाग को भी दी जा रही है।

Read More मुंबई:  बेस्ट बस की चपेट में आने से तीन साल की बच्ची की दर्दनाक मौत