दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जबरदस्त हादसा, अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद खाई में गिरी कार; 2 की मौत

A massive accident on the Delhi-Mumbai Expressway, a car collided with an unidentified vehicle and fell into a ditch; 2 killed.

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जबरदस्त हादसा, अज्ञात वाहन से टक्कर के बाद खाई में गिरी कार; 2 की मौत

सवाई माधोपुर में दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया. कल (गुरुवार) रात एक कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बाद खाई में गिर गई. इस सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. दोनों मृतक गुजरात के रहने वाले बताए जा रहे हैं. हादसा एक्सप्रेसवे पर बौंली थाना क्षेत्र में हुआ. पुलिस द्वारा दोनों मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है. परिजनों के आने के बाद ही दोनों शवों का पोस्टमार्टम होगा और शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे. 

मुंबई : सवाई माधोपुर में दिल्ली-मुबंई एक्सप्रेसवे पर हादसा हो गया. कल (गुरुवार) रात एक कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बाद खाई में गिर गई. इस सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. दोनों मृतक गुजरात के रहने वाले बताए जा रहे हैं. हादसा एक्सप्रेसवे पर बौंली थाना क्षेत्र में हुआ. पुलिस द्वारा दोनों मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है. परिजनों के आने के बाद ही दोनों शवों का पोस्टमार्टम होगा और शव परिजनों को सुपुर्द किए जाएंगे. 

 

Read More छत्तीसगढ़: बीजापुर में एनकाउंटर में 12 नक्सली ढेर, 3 जवान शहीद

अन्य वाहन के बारे में जानकारी नहीं 
कार एक्सप्रेसवे के खंभा नंबर-246 के नजदीक पहुंची थी, तभी वाहन ने कार को टक्कर मार दी. हालांकि जिस वाहन से टक्कर हुई, फिलहाल उसके बारे में पता नहीं चल पाया है. एक्सीडेंट के बाद कार एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ की लेन के बीच खाई में गिर गई. 

Read More  मुंबई : सात जगहों पर बम धमाके;180 से ज्यादा लोगों की मौत : जांच की विश्वनीयता पर फिर से उठने लगे हैं सवाल

रेफर करने के दौरान घायल ने भी तोड़ा दम
दुर्घटना में कार सवार बड़ौदा निवासी 35 वर्षीय कमल गोहिल की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि भावनगर निवासी 32 वर्षीय तेजस्वी सोलंकी गंभीर रूप से घायल हो गया. सड़क दुर्घटना की सूचना पर बौंली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. घायल को हॉस्पिटल ले जाया गया. 

Read More भिवंडी : दिल दहला देने वाली घटना; दोस्त बना दुश्मन, पाइपलाइन के झगड़े में युवक की हत्या 

बौंली सीएससी में प्राथमिक उपचार के बाद घायल को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया. लेकिन घायल ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया. पुलिस ने मृतकों के शव को सीएचसी बौंली की मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया है. क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेसवे के रेस्ट एरिया में खड़ा कर दिया गया. 

Read More मुंबई : सैकड़ों लोग मारे गए और किसी के दबाव में आपने पाकिस्तान पर हमला नहीं किया, यह देश के साथ बेईमानी है - उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे