भिवंडी में नहीं चलेगी बुलडोजर राजनीति,  किसी के साथ अन्याय के बिना होगा विकास: शिंदे

Bulldozer politics will not work in Bhiwandi; development will take place without injustice to anyone: Shinde

भिवंडी में नहीं चलेगी बुलडोजर राजनीति,  किसी के साथ अन्याय के बिना होगा विकास: शिंदे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि भिवंडी शहर में विकास के नाम पर किसी के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा और यहां 'बुलडोजर राजनीति' नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पुनर्वास का काम बातचीत और सहमति से किया जाएगा, न कि जबरदस्ती करके। 

 

भिवंडी : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि भिवंडी शहर में विकास के नाम पर किसी के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा और यहां 'बुलडोजर राजनीति' नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पुनर्वास का काम बातचीत और सहमति से किया जाएगा, न कि जबरदस्ती करके। 

 

Read More मुंबई और बेंगलुरू की फ्लाइट का समय परिवर्तित

पूर्व विधायक रूपेश म्हात्रे के कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर शिंदे ने कहा कि भिवंडी को ठाणे, मुंबई, कल्याण-डोंबिवली और मीरा-भायंदर जैसी नागरिक सुविधाएं देने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास के नाम पर किसी भी नागरिक को गलत तरीके से बेघर नहीं किया जाएगा। शिंदे ने कहा कि सरकार जन-केंद्रित नीति अपनाएगी और बुलडोजर राजनीति का सवाल ही नहीं उठता।

Read More बांद्रा में बेटे ने अपने पिता की चाकू घोंपकर कर दी हत्या