मुंबई : आईआईटी बॉम्बे से आईआईटी मुंबई करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखेंगे - फडणवीस

Mumbai: Will write a letter to Prime Minister Narendra Modi and Union Education Minister to change IIT Bombay to IIT Mumbai: Fadnavis

मुंबई : आईआईटी बॉम्बे से आईआईटी मुंबई करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखेंगे - फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्थानीय निकाय चुनावों के बीच महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्थिति आईआईटी के नाम बदलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। फडणवीस ने कहा कि वह आईआईटी बॉम्बे से आईआईटी मुंबई करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखेंगे। देश और दुनिया के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में शामिल इस केंद्रीय शैक्षणिक संस्थान का नाम में अभी भी मुंबई की जगह पर बॉम्बे ही इस्तेमाल हो रहा है। बॉम्बे द्विभाषीय राज्य (महाराष्ट्र और गुजरात) की राजधानी थी। बॉम्बे स्टेट से अलग होकर ही दोनों राज्य बने हैं।

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्थानीय निकाय चुनावों के बीच महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्थिति आईआईटी के नाम बदलने को लेकर बड़ा बयान दिया है। फडणवीस ने कहा कि वह आईआईटी बॉम्बे से आईआईटी मुंबई करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखेंगे। देश और दुनिया के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में शामिल इस केंद्रीय शैक्षणिक संस्थान का नाम में अभी भी मुंबई की जगह पर बॉम्बे ही इस्तेमाल हो रहा है। बॉम्बे द्विभाषीय राज्य (महाराष्ट्र और गुजरात) की राजधानी थी। बॉम्बे स्टेट से अलग होकर ही दोनों राज्य बने हैं।

 

Read More मुंबई: पेड़ के चारों ओर सजावटी रोशनी लपेटने पर होटल व्यवसायी के खिलाफ मामला दर्ज 

नेहरू ने रखी थी आधारिशला
आईआईटी बॉम्बे की स्थापना 1958 में हुई थी। इसकी आधारशिला 10 मार्च, 1958 को भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने रखी थी। 1961 में संसद ने इसे 'राष्ट्रीय महत्व के संस्थान' का दर्जा दिया गया था। फडणवीस ने यह बयान ऐसे वक्त पर दिया है जब महाराष्ट्र मेंअब मुंबई स्थानीय निकाय के चुनावों के लिए सरगर्मी तेज हो गई है। आईआईटी बॉम्बे ने बीते सालों में अपनी बड़ी प्रतिष्ठा बनाई है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई काे पहले बॉम्बे के नाम से ही जाना जाता था। 4 मार्च, 1995 को इसका नाम आधिकारिक तौर पर बॉम्बे से मुंबई किया गया था। जब महाराष्ट्र सरकार ने यह नाम परिवर्तन किया। यह नाम शहर की मूल निवासी देवी मुंबादेवी के सम्मान में रखा गया था।

Read More मुंबई : जालसाजों के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़; डुप्लीकेट आधार कार्ड और पैन कार्ड का इस्तेमाल कर बैंकों से फाइनेंस कराकर कारें खरीदते थे. 

बाम्बे शब्द कहां से आया?
ऐतिहासिक संदर्भ में 'बॉम्बे' नाम पुर्तगाली शब्द 'बॉम्बैम' या 'बोम बैम' का अंग्रेजीकृत रूप था, जिसका अर्थ अच्छा बंदरगाह होता है। जब बॉम्बे का नाम मुंबई किया गया था तो मुंबईया का एक तरह से फिर से स्थापित करना माना जाता है, जो कि मुंबई के स्थानीय और गुजराती लोगों के बीच सदियों से इस्तेमाल होता आ रहा था। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। इस बॉलीवुड की वजह से सपनों का शहर कहा जाता है। मुंबई नाम मुंबा देवी से लिया गया है। वे यहां के मूल कोली मछली पकड़ने वाले समुदाय द्वारा पूजी जाने वाली एक स्थानीय हिंदू देवी हैं। इस नाम में मराठी शब्द 'आई' भी जुड़ा है, जिसका अर्थ मां होता है।

Read More मुंबई शहर को मिलने वाला है पहला अंडरग्राउंड टनल