मुंबई : विक्रोली पार्क साईट में मनपा ने जर्जर इमारत खाली कराई; स्थानीय लोगों ने किया विरोध

Mumbai: Municipal Corporation evacuates dilapidated building at Vikhroli Park site; locals protest

मुंबई : विक्रोली पार्क साईट में मनपा ने जर्जर इमारत खाली कराई; स्थानीय लोगों ने किया विरोध

मनपा प्रशासन ने विक्रोली स्थित पार्क साइट में मनपा की जर्जर इमारतों जो की सी 1 कैटेगरी की है। मनपा जर्जर हो चुकी 28 इमारतों को खाली कराने का काम शुरु कर दिया है। मंगलवार को मनपा एन वार्ड की ओर से की गई कार्रवाई में इमारत क्रमांक 22, 23, 24 में रह रहे निवासियों को मनपा ने भारी विरोध के बावजूद खाली करा लिया। बता दें कि पार्क साईट पर मनपा कर्मचारियों की 28 इमारते हैं, जिनमे 27 इमारतें सी। घोषित की गई हैं। मनपा ने अब तक 10 इमारतों को तोड़ा चुकी है। मंगलवार को खाली कराई गई तीनों इमारतों में मनपा कर्मचारी और किराएदार रहते थे। 

मुंबई :  मनपा प्रशासन ने विक्रोली स्थित पार्क साइट में मनपा की जर्जर इमारतों जो की सी 1 कैटेगरी की है। मनपा जर्जर हो चुकी 28 इमारतों को खाली कराने का काम शुरु कर दिया है। मंगलवार को मनपा एन वार्ड की ओर से की गई कार्रवाई में इमारत क्रमांक 22, 23, 24 में रह रहे निवासियों को मनपा ने भारी विरोध के बावजूद खाली करा लिया। बता दें कि पार्क साईट पर मनपा कर्मचारियों की 28 इमारते हैं, जिनमे 27 इमारतें सी। घोषित की गई हैं। मनपा ने अब तक 10 इमारतों को तोड़ा चुकी है। मंगलवार को खाली कराई गई तीनों इमारतों में मनपा कर्मचारी और किराएदार रहते थे। 

 

Read More मुंबई मालाबार हिल में सड़कों पर पार्किंग प्रतिबंध लागू; 

मनपा एन वार्ड को भांडुप में 400 घर प्राप्त हुए हैं। खाली कराई जा रही इमारतों के रहवासियों को भांडुप शिफ्ट किया जा रहा है। एन विभाग के सहायक आयुक्त गजानन बेल्लाले ने बताया कि सभी 28 इमारतें जर्जर हो चुकी हैं। इन्हें खतरनाक घोषित किया जा चुका है। इमारतों को तोड़ने के बाद पुनर्निर्माण किया जाएगा। बेल्लाले ने बताया कि इससे पहले 10 इमारतों को जमींदोज कर दिया गया था।

Read More मुंबई : अंधेरी इलाके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से सात हथियार बरामद

तीन और इमारतों को खाली करा लिया गया है। खाली की गई इमारतों को जल्द ही तोड़ने का काम शुरु किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोगों मांग है कि रहवासियों की मांग है की उन्हें घाटकोपर में ही घर उपलब्ध कराए जाए। मनपा का कहना कि उनके पास घाटकोपर में घर उपलब्ध नहीं है। इसलिए भांडुप भेजा जा रहा है। जर्जर इमारत में रहना रहवासियों के लिए भी खतरनाक हो सकता है। जिसके चलते जल्द ही सभी 28 इमारतों को खाली करा कर इमारतों को जमीदोज कर दिया जाएगा।

Read More मुंबई:  बेस्ट बस की चपेट में आने से तीन साल की बच्ची की दर्दनाक मौत