मुंबई : नशे में व्यक्ति ने नौसेना पर संभावित आतंकवादी हमले की चेतावनी दी; मामला दर्ज 

Mumbai: Drunk man warns of possible terrorist attack on Navy; case registered

मुंबई : नशे में व्यक्ति ने नौसेना पर संभावित आतंकवादी हमले की चेतावनी दी; मामला दर्ज 

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति ने कुछ ऐसा काम किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि नशे की हालत में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन करके महानगर के दक्षिणी हिस्से में स्थित नौसेना गोदी पर संभावित आतंकवादी हमले की चेतावनी दी।

मुंबई : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति ने कुछ ऐसा काम किया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि नशे की हालत में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन करके महानगर के दक्षिणी हिस्से में स्थित नौसेना गोदी पर संभावित आतंकवादी हमले की चेतावनी दी।

 

Read More मुंबई में अवैध मस्जिदें और लाउडस्पीकर बीजेपी के निशाने पर

कॉल के बाद एक्शन में आई पुलिस
जैसे ही कॉल पुलिस कंट्रोल रूम में आई, पुलिस हरकत में आ गई। हालांकि, जांच में पाया गया कि यह कॉल फर्जी थी। मामले से जुड़े एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि फोन करने वाले ने दावा किया कि वह आंध्र प्रदेश से है और उसे किसी ने इस बारे में सूचना दी थी। फोन करने वाले की पहचान जहाँगीर के रूप में हुई है, जो शराब के नशे में अपने दोस्त के साथ फोन कर रहा था।

Read More मुंबई:  ‘डंकी रूट’; क्राइम ब्रांच ने एयरपोर्ट में प्रवेश करने से लेकर फ्लाइट में चढ़ने तक की पूरी कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया

किसी को नहीं किया गया गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी का कहना है कि उस प्रकरण में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

Read More मुंबई : अभी के लिए आंदोलन बंद करो, लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान मत भटकने दो - राज ठाकरे