मुंबई : छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से विद्याविहार और पनवेल से वाशी के बीच मेगाब्लॉक की घोषणा

Mumbai: Megablock announced between Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus to Vidyavihar and Panvel to Vashi

मुंबई : छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से विद्याविहार और पनवेल से वाशी के बीच मेगाब्लॉक की घोषणा

रेलवे यात्रियों को रविवार को मेगाब्लॉक के कारण असुविधा का सामना करना पड़ेगा। मध्य रेलवे ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से विद्याविहार और पनवेल से वाशी के बीच मेगाब्लॉक की घोषणा की है। वहीं, पश्चिम रेलवे पर बोरीवली से राम मंदिर के बीच भी ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान रेल पटरियों और सिग्नल प्रणालियों का रखरखाव किया जाएगा, जिसके चलते कुछ लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ देरी से चलेंगी।

मुंबई : रेलवे यात्रियों को रविवार को मेगाब्लॉक के कारण असुविधा का सामना करना पड़ेगा। मध्य रेलवे ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से विद्याविहार और पनवेल से वाशी के बीच मेगाब्लॉक की घोषणा की है। वहीं, पश्चिम रेलवे पर बोरीवली से राम मंदिर के बीच भी ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान रेल पटरियों और सिग्नल प्रणालियों का रखरखाव किया जाएगा, जिसके चलते कुछ लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ देरी से चलेंगी।

 

Read More मुंबई : बीएमसी वसूलेगी रेजि़डेंशियल और कमर्शियल संस्थानों से कचरा शुल्क 

मध्य रेलवे के CSMT से विद्याविहार के अप और डाउन धीमी लाइनों पर सुबह 10:55 बजे से दोपहर 3:55 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इस अवधि में धीमी लाइन की लोकल ट्रेनों को अप और डाउन तेज लाइनों पर डायवर्ट किया जाएगा, जिससे कुछ सेवाएं रद्द हो सकती हैं या विलंबित हो सकती हैं। हार्बर रेलवे लाइन पर पनवेल से वाशी के बीच अप और डाउन लाइनों पर सुबह 11:05 बजे से दोपहर 4:05 बजे तक मेगाब्लॉक रहेगा। जिसके चलते CSMT से पनवेल और ठाणे से पनवेल के बीच चलने वाली लोकल ट्रेनें रद्द रहेंगी। CSMT से वाशी और ठाणे से वाशी के बीच विशेष लोकल सेवाएं चलाई जाएंगी। बेलापुर-उरण लोकल सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। 

Read More भायंदर में स्थित बालेशाह पीर दरगाह पर चल सकता है बुलडोजर

पश्चिम रेलवे पर बोरीवली से राम मंदिर के बीच अप और डाउन तेज लाइनों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक ब्लॉक प्रभावी रहेगा। इस दौरान तेज लाइन की लोकल ट्रेनों को अप और डाउन धीमी लाइनों पर चलाया जाएगा, जिससे कुछ ट्रेनों के रद्द होने या देर से चलने की संभावना है। 

Read More मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम को धमकी भरा कॉल आने के बाद हड़कंप

तीन साल बाद शुरू हुआ उगाव स्‍हेशन
उगाव स्टेशन पर कोविड काल में बंद की गई रेल सेवा तीन साल बाद शुक्रवार (14 तारीख) को फिर से शुरू हुई। इसके लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी, जिसके बाद न्यायालय ने रेलवे विभाग को स्टॉपेज देने का निर्देश दिया था। कई बार फॉलो-अप करने के बाद, अंततः निफाड़ तालुका के उगाव स्टेशन पर देवलाली-भुसावल और इगतपुरी-भुसावल इन दो ट्रेनों को ठहराव दिया गया। ग्रामवासियों ने देवलाली से भुसावल जाने वाली मेमू ट्रेन का पटाखे फोड़कर और फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।

Read More मुंबई : शहर के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है वायु प्रदूषण