मुंबई : कई और शहरों में शुरू होने वाली है बिजली कंपनियों से मिलने वाली सुविधा 

Mumbai: Facility from power companies to be launched in many more cities

मुंबई : कई और शहरों में शुरू होने वाली है बिजली कंपनियों से मिलने वाली सुविधा 

मुंबई निवासियों को बिजली कंपनियों से मिलने वाली सुविधा अब कई और शहरों में शुरू होने वाली है। मुंबई की तर्ज पर अब ठाणे, नवी मुंबई, पुणे, नाशिक, संभाजीनगर और गोवा के उपभोक्ताओं को भी बिजली वितरण कंपनियों में से अपनी पसंद का विकल्प चुनने की सुविधा मिलेगी।

मुंबई : मुंबई निवासियों को बिजली कंपनियों से मिलने वाली सुविधा अब कई और शहरों में शुरू होने वाली है। मुंबई की तर्ज पर अब ठाणे, नवी मुंबई, पुणे, नाशिक, संभाजीनगर और गोवा के उपभोक्ताओं को भी बिजली वितरण कंपनियों में से अपनी पसंद का विकल्प चुनने की सुविधा मिलेगी। इस नई व्यवस्था में एक ही क्षेत्र में एक से अधिक बिजली कंपनियां बिजली सप्लाई कर सकेंगी। इससे आम ग्राहकों के पास बेहतर सेवा और प्रतिस्पर्धी दरों के बीच अपनी पसंद का विकल्प चुनने की सुविधा होगी। इस दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए टाटा पावर ने ठाणे और नवी मुंबई में पैरेलल डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंस के लिए आवेदन कर दिया है। कंपनी के सीईओ और एमडी डॉ. प्रवीर सिन्हा ने बताया कि आवश्यक कानूनी और नीतिगत संशोधनों के बाद यह सेवा शुरू की जाएगी।

 

Read More ठाणे से 8 बांग्लादेशी गिरफ्तार

  • कंपनी के सीईओ और एमडी ने बताया, 'हमने पहले ही लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। इस प्रक्रिया में समय लगता है और यह कई विभागों से होकर गुजरती है। जरूरत पड़ने पर नया बिजली संयंत्र भी स्थापित किया जा सकता है।'
  • - ग्राहक अपनी जरूरत, सर्विस क्वालिटी और बिलिंग दरों को ध्यान में रखकर अपनी पसंद की बिजली कंपनी चुन सकेंगे। इससे बिजली वितरण में मोनोपॉली खत्म होगी और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिलेगी। मुंबई के अलावा बाकी शहरों के लोगों को भी मिलेगी सुविधा अडाणी इलेक्ट्रिसिटी ने भी कई इलाकों में पैरेलल डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंस के लिए आवेदन किया है।
  • - भिवंडी में पहले से ही टोरेंट पावर जैसी निजी कंपनी बिजली की सप्लाई कर रही है। मुंबई में पहले से ही कई कंपनियां समानांतर रूप से बिजली सेवा दे रही हैं। अब यही मॉडल महाराष्ट्र के अन्य शहरों में भी लागू किया जाएगा। यह पहल न केवल बिजली उपभोक्ताओं के अधिकारों को मजबूत करेगी, बल्कि सेक्टर में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा भी लेकर आएगी।
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : फर्जी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर वैज्ञानिक मामले में 689 पन्नों की चार्जशीट दाखिल  मुंबई : फर्जी भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर वैज्ञानिक मामले में 689 पन्नों की चार्जशीट दाखिल 
मुंबई : स्टाफ और इंफ्रास्ट्रक्चर होने के बावजूद अस्पताल मरीज़ों को दूसरी जगह भेज रहे हैं
विरार : बिल्डर समय चौहान की हत्या के मामले में गैंगस्टर सुभाष सिंह ठाकुर को क्राइम ब्रांच ने लिया हिरासत में 
मुंबई : पूर्व शिवसेना पार्षद तेजस्वी घोसालकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल
ठाणे : एक्साइज विभाग  ने 1.82 करोड़ की अवैध रूप से लाई जा रही शराब की एक बड़ी खेप ज़ब्त की
मुंबई : आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार पर बृहन्मुंबई नगर निगम चुनावों से पहले वोटरों को खुश करने के लिए गुमराह करने वाली घोषणाएं करने का आरोप लगाया