नई दिल्ली : सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश में भी मनाई जाती है दिवाली, कई मुल्कों में तो सरकारी छुट्टी भी

New Delhi: Diwali is celebrated even in the country with the largest Muslim population, and in many countries it is even a public holiday.

नई दिल्ली : सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले देश में भी मनाई जाती है दिवाली, कई मुल्कों में तो सरकारी छुट्टी भी

भारत में दीपावली का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन देश का हर कोना रोशनी से जगमगा उठता है. रोशनी का यह त्योहार केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के अलग-अलग देशों में भी मनाया जाता है. भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक बन चुके प्रकाश के इस पर्व को अब सीमाओं से परे कई देशों में आधिकारिक तौर पर मनाया जाता है. दरअसल, जिन देशों में भारतीय मूल के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं, वहां दीपावली को राष्ट्रीय या सार्वजनिक त्योहार के रूप में मान्यता मिली हुई है.

नई दिल्ली : भारत में दीपावली का त्योहार पूरे धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन देश का हर कोना रोशनी से जगमगा उठता है. रोशनी का यह त्योहार केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के अलग-अलग देशों में भी मनाया जाता है. भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक बन चुके प्रकाश के इस पर्व को अब सीमाओं से परे कई देशों में आधिकारिक तौर पर मनाया जाता है. दरअसल, जिन देशों में भारतीय मूल के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं, वहां दीपावली को राष्ट्रीय या सार्वजनिक त्योहार के रूप में मान्यता मिली हुई है.

 

Read More नई दिल्ली : पेगासस जासूसी मामले में दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में  सुनवाई 29 अप्रैल 

भारत के पड़ोसी देश नेपाल की बात करें, तो यह देश हिंदू बहुल होने के कारण दीपावली यहां के प्रमुख त्योहारों में से एक है. नेपाल में दीपावली को “तिहार” कहा जाता है और इसे पांच दिनों तक मनाया जाता है. इसके अलावा श्रीलंका, मॉरीशस और फिजी में भी दीपावली पर आधिकारिक छुट्टी मिलती है. साथ ही, सिंगापुर में दीपावली को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है. मलेशिया में इसे “हरी दीवाली” कहा जाता है और यहां भी इस त्योहार के दिन राष्ट्रीय छुट्टी मिलती है.

Read More नई दिल्ली : खुफिया एजेंसियों ने केंद्र शासित प्रदेश में सक्रिय रूप से सक्रिय 14 स्थानीय आतंकवादियों की एक सूची तैयार 

त्रिनिदाद एंड टोबैगो, गयाना, और सूरीनाम जैसे कैरेबियाई देशों में भी वहां रहने वाले भारतीय धूमधाम से दीपावली मनाते हैं. हालांकि, यहां दीपावली की छुट्टी तो नहीं होती है, लेकिन भारतीय लोग इसे मनाते हैं. इंडोनेशिया जैसे मुस्लिम बहुल देश में भी दीपावली को सांस्कृतिक महत्व के रूप में मनाया जाता है.

Read More  नई दिल्ली : मानसून को लेकर अपडेट जारी; 103 से 105 प्रतिशत बारिश का अनुमान

वहीं फिजी में दीपावली आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय अवकाश है और स्कूलों तथा सरकारी कार्यालयों में भी छुट्टी रहती है. हाल के वर्षों में ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में भी दीपावली को बड़ी धूमधाम से मनाया जाने लगा है. अमेरिका के व्हाइट हाउस में भी पिछले कुछ वर्षों से दीपावली मनाने की परंपरा शुरू हो चुकी है.

Read More नई दिल्ली : भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ छह कड़े कदम उठाए