मुंबई : बालासाहेब ठाकरे की मौत पर सवाल; सीबीआई जांच की मांग

Mumbai: Questions raised over Balasaheb Thackeray's death; demand for CBI probe

 मुंबई : बालासाहेब ठाकरे की मौत पर सवाल; सीबीआई जांच की मांग

शिवसेना शिंदे गुट के नेता रामदास कदम ने बालासाहेब ठाकरे की मौत पर सवाल उठाए। उन्होंने विवादास्पद आरोपों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। दरअसल, इससे पहले दशहरा रैली में शिवसेना शिंदे गुट के नेता रामदास कदम ने दावा किया था कि बालासाहेब का शव दो दिन तक मातोश्री में रखा गया और उनके हस्ताक्षर लिए गए। उनके इस आरोप पर शिवसेना (यूबीटी) गुट के नेता हमलावर हैं। अब कदम ने सीबीआई जांच की मांग की और कहा कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर इसकी सिफारिश करेंगे।

मुंबई : शिवसेना शिंदे गुट के नेता रामदास कदम ने बालासाहेब ठाकरे की मौत पर सवाल उठाए। उन्होंने विवादास्पद आरोपों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। दरअसल, इससे पहले दशहरा रैली में शिवसेना शिंदे गुट के नेता रामदास कदम ने दावा किया था कि बालासाहेब का शव दो दिन तक मातोश्री में रखा गया और उनके हस्ताक्षर लिए गए। उनके इस आरोप पर शिवसेना (यूबीटी) गुट के नेता हमलावर हैं। अब कदम ने सीबीआई जांच की मांग की और कहा कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर इसकी सिफारिश करेंगे।

 

Read More  जलगांव : हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल

कदम ने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा, "2014 में मंत्रिपद दिया, लेकिन मुझे और दिवाकर रावते को दरकिनार किया।" उद्धव के 'नमक हराम' वाले बयान पर कदम ने पलटवार करते हुए कहा, "गद्दार उद्धव है, जिन्होंने बालासाहेब से गद्दारी की। नमक हमने दिया, नमक हरामी कौन कर रहे हैं, वो बताएं। डॉक्टर ने बताया कि शव दो दिन मातोश्री में था, इसलिए मैंने बोला। पत्नी की मौत को संदिग्ध बताने वाले आरोप को लेकर रामदास कदम ने शिवसेना (यूबीटी) नेता अनिल परब पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "मेरी पत्नी स्टोव पर खाना बना रही थी, स्टोव फटने से जख्मी हुईं। हम दोनों जसलोक अस्पताल में एडमिट थे। ये झूठा आरोप है। मैं अनिल परब पर मानहानि का दावा ठोकूंगा। मेरी पत्नी पर बोलने से दुख हुआ।"

Read More नागपुर : शिक्षक भर्ती घोटाले का मुख्य आरोपी हिरासत में; 580 फर्जी शिक्षकों पर संकट के बादल

परब द्वारा नार्कोटिक्स टेस्ट की मांग करने पर कदम ने कहा, "वे कोर्ट जाएं, लेकिन मैं पहले सीबीआई जांच कराऊंगा, क्योंकि वे डॉक्टर को झूठा बता रहे हैं। रामदास कदम ने परब के आरोपों का फिर खंडन करते हुए कहा, "मेरी पत्नी की साड़ी में आग लगी, मैंने बचाया। क्या परब को पता है कि 1993 में मेरे गांव में क्या हुआ? मैंने मातोश्री को 50 साल दिए, कल के लोग क्या बोलेंगे? जब निर्दलीयों को मंत्री बनाया गया, तो रिश्वत ली गई क्या? बता दें कि बालासाहेब की मौत का विवाद महाराष्ट्र की सियासत में गहराता जा रहा है। शिवसेना यूबीटी ने इसे बालासाहेब का अपमान बताया, जबकि शिंदे गुट समर्थन दे रहा है।

Read More महाराष्ट्र में वक्फ संपत्ति हड़पने वालों पर अब कड़े एक्शन की तैयारी