महाराष्ट्र और गुजरात के बदमाशों की शरण स्थली बन रहा कोचिंग सिटी कोटा, सामने आई यह बड़ी वजह

Coaching city Kota is becoming a haven for criminals from Maharashtra and Gujarat, this major reason has come to light.

महाराष्ट्र और गुजरात के बदमाशों की शरण स्थली बन रहा कोचिंग सिटी कोटा, सामने आई यह बड़ी वजह

कोचिंग सिटी कोटा महाराष्ट्र और गुजरात के बदमाशों की शरण स्थली बनता जा रहा है. गुजरात और महाराष्ट्र के बदमाश धन्ना सेठों से लाखों रुपये की फिरौती वसूलने के लिए हथियारों की नोक पर उनका अपहरण कर रहे हैं. फिर सुरक्षित स्थान की तलाश में कोटा की ओर दौड़ रहे हैं. बीते दिनों में कोटा पुलिस ने ऐसी दो गैंगों को पकड़कर इस नये ट्रेंड का खुलासा किया है. कोटा पुलिस ने महाराष्ट्र और गुजरात की दो गैंगों के 11 शातिर अपराधियों को हथियारों के साथ दबोचा है. दोनों गैंग को उनके राज्यों की पुलिस को सौंप दिया गया है.

कोटा : कोचिंग सिटी कोटा महाराष्ट्र और गुजरात के बदमाशों की शरण स्थली बनता जा रहा है. गुजरात और महाराष्ट्र के बदमाश धन्ना सेठों से लाखों रुपये की फिरौती वसूलने के लिए हथियारों की नोक पर उनका अपहरण कर रहे हैं. फिर सुरक्षित स्थान की तलाश में कोटा की ओर दौड़ रहे हैं. बीते दिनों में कोटा पुलिस ने ऐसी दो गैंगों को पकड़कर इस नये ट्रेंड का खुलासा किया है. कोटा पुलिस ने महाराष्ट्र और गुजरात की दो गैंगों के 11 शातिर अपराधियों को हथियारों के साथ दबोचा है. दोनों गैंग को उनके राज्यों की पुलिस को सौंप दिया गया है.

 

Read More पनवेल : 14 वर्षीय लड़की  बलात्कार करने के 42 वर्षीय व्यक्ति आरोप में गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार इस नए ट्रेंड का सबसे बड़ा कारण कोटा का रूट दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर होना है. गुजरात और महाराष्ट्र से दिल्ली की तरफ भागने के दौरान बदमाश कोटा को शरण स्थली बनाने लगे हैं. पिछले दो सप्ताह में कोटा के दो थानों की पुलिस ने दो अलग अलग वारदातों को अंजाम देने वाले 11 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. ये दोनों मामले फिरौती से जुड़े थे. इन वारदातों में बदमाशों ने गुजरात और महाराष्ट्र के तीन व्यापारियों का किडनैप किया था.

Read More बीड़ : सस्पेंडेड पुलिस सब-इंस्पेक्टर रंजीत कसाले ने गंभीर लगाए आरोप

1 करोड़ रुपये की फिरौती के लिए किया था अपहरण
कोटा शहर एसपी तेजस्विनी गौतम के मुताबिक पिछले दिनों गुजरात में एक करोड़ रुपये की फिरौती के लिए वहां के एक कारोबारी को किडनैप किया गया था. किडपैनर्स ने कारोबारी का अपहरण कर उससे जेवरात और नकदी सहित 50 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया था. उसके बाद कारोबारी को छोड़ने की एवज में 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी. किडपैनर गैंग ने बाद में कोटा में शरण ली थी. गुजरात पुलिस के इनपुट के आधार पर अलर्ट मोड पर आई कोटा की कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले यूपी और गुजरात के 9 बदमाशों को गिरफ्तार किया था.

Read More पुणे में दापोडी इलाके के पास एक कार में आग; किसी के हताहत होने की खबर नहीं

पकड़े गए बदमाश महाराष्ट्र के रहने वाले हैं
बकौल एसपी तेजस्विनी गौतम उसके बाद फिरौती के लिए गुजरात के दो व्यापारियों का महाराष्ट्र से किडनैप किया गया. वे बदमाश भी बाद में कोटा में आकर छिप गए. इस पर कोटा की रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस ने इस गिरोह का पकड़कर पूरे मामले का पर्दाफाश किया था. इस कार्रवाई में महाराष्ट्र के दो कुख्यात बदमाशों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था. इस कार्रवाई में पकड़े गए आरोपी मोहम्मद जुनेद और नेहाल अहमद महाराष्ट्र के अमरावती जिले के रहने वाले हैं.

Read More सातारा : एक ही मंच पर नजर आए अजित पवार और शरद पवार 

18 सितंबर को दो व्यापारियों को उठाया था
ये आरोपी पिस्टल की नोक पर गिरोह में शामिल एक महिला के साथ अपहृत व्यक्ति का आपत्तिजनक वीडियो बनाते हैं और फिर उसे वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए हड़पते हैं. इन आरोपियों ने 18 सितंबर को दो व्यापारियों को उठाया था. बदमाश गुजरात व महाराष्ट्र में वारदात को अंजाम देकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से यूपी और दिल्ली की तरफ भागने के दौरान कोटा शहर की और रुख करते हैं. इसका दूसरा बड़ा कारण यह है भी कोटा में देशभर के बच्चे पढ़ने आते हैं. बदमाशों को लगता है कि वे यहां आसानी से अपनी पहचान छिपा सकते हैं. लेकिन कोटा पुलिस शहर में हर संदिग्ध पर नजर रखती है.