मुंबई : देश का सबसे लंबा 58 किलोमीटर का मेट्रो रेल रूट; प्रतिदिन करीब 13 लाख यात्री लाभान्वित होंगे

Mumbai: The 58-km metro rail route is the longest in the country; serving approximately 1.3 million passengers daily.

मुंबई : देश का सबसे लंबा 58 किलोमीटर का मेट्रो रेल रूट; प्रतिदिन करीब 13 लाख यात्री लाभान्वित होंगे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि देश का सबसे लंबा 58 किलोमीटर का मेट्रो रेल रूट मुंबई और ठाणे को मिलाकर तैयार किया जा रहा है। इसके तैयार होने पर करीब 22 लाख यात्री इससे प्रतिदिन यात्रा करेंगे। मुंबई और उसके पड़ोसी शहर ठाणे को जोड़ते हुए मेट्रो लाइन 4 एवं 4ए का निर्माण किया जा रहा है। सोमवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ इस रूट के प्रथम चरण का ट्रायल रन देखने के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि करीब 16 हजार करोड़ रुपयों की लागत से यह मेट्रो रूट बना है। मुंबई के वडाला, घाटकोपर, मुलुंड होते हुए ठाणे के कासरवडावली एवं गायमुख तक को जोड़नेवाले इस प्रथम चरण का रूट शुरू होने के बाद प्रतिदिन करीब 13 लाख यात्री लाभान्वित होंगे।

मुंबई : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि देश का सबसे लंबा 58 किलोमीटर का मेट्रो रेल रूट मुंबई और ठाणे को मिलाकर तैयार किया जा रहा है। इसके तैयार होने पर करीब 22 लाख यात्री इससे प्रतिदिन यात्रा करेंगे। मुंबई और उसके पड़ोसी शहर ठाणे को जोड़ते हुए मेट्रो लाइन 4 एवं 4ए का निर्माण किया जा रहा है। सोमवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ इस रूट के प्रथम चरण का ट्रायल रन देखने के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि करीब 16 हजार करोड़ रुपयों की लागत से यह मेट्रो रूट बना है। मुंबई के वडाला, घाटकोपर, मुलुंड होते हुए ठाणे के कासरवडावली एवं गायमुख तक को जोड़नेवाले इस प्रथम चरण का रूट शुरू होने के बाद प्रतिदिन करीब 13 लाख यात्री लाभान्वित होंगे।

 

Read More मुंबई : एनसीपी मंत्री छगन भुजबल और अन्य को बरी किए जाने को चुनौती; सुनवाई 28 अप्रैल तक स्थगित

22 लाख यात्रियों को होगा फायदा
2026-27 तक वडाला से आगे छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन तक जानेवाला रूट भी इससे जुड़ जाने के बाद इससे लाभान्वित होनेवाले यात्रियों की संख्या प्रतिदिन 22 लाख तक पहुंच जाएगी। 58 किमी. का यह रूट तैयार होने के बाद यह देश का सबसे बड़ा मेट्रो रूट बन जाएगा। 

Read More सातारा : एक ही मंच पर नजर आए अजित पवार और शरद पवार 

रिंग मेट्रो पर भी चल रहा काम
फडणवीस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महाराष्ट्र में मेट्रो के निर्माण की जो शुरुआत हमने की, उसमें एक बड़ी गति मिली है। विशेषतौर पर मेट्रो की सुविधा पानेवाले महाराष्ट्र के पांचवें शहर ठाणे में मेट्रो का काम महाविकास आघाड़ी के कार्यकाल में बंद हो गया था। 2022 में एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के बाद गति मिली। ठाणे के लिए रिंग मेट्रो योजना पर काम हो रहा है।

Read More मुंबई : परिवहन विभाग को महाराष्ट्र भर में अतिक्रमण हटाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश