कल्याण : कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को बरी किया; मां कोर्ट में हो गई बेहोश

Kalyan: Court acquits accused in a rape case; mother faints in court

कल्याण : कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को बरी किया; मां कोर्ट में हो गई बेहोश

मुंबई से सटे कल्याण में कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले में जब आरोपी को बरी किया तो उसकी मां कोर्ट में बेहोश हो गई। युवक पर 6 साल की बच्ची से बलात्कार करने का आरोप लगा था। कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में उसे बरी किया, तो मां कोर्ट में बेहोश हो गई। इसके बाद यह पूरी घटना सुर्खियों में आ गई। घटना के वक्त आरोपी युवक के परिजनों ने कहा था कि वह निर्दोष है लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हु पुलिस ने उसे अरेस्ट किया था। इसके बाद उसे अलग-अलग परिस्थितियों के चलते छह साल जेल में काटने पड़े। कोर्ट ने जब फैसला सुनाय तो मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

कल्याण : मुंबई से सटे कल्याण में कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले में जब आरोपी को बरी किया तो उसकी मां कोर्ट में बेहोश हो गई। युवक पर 6 साल की बच्ची से बलात्कार करने का आरोप लगा था। कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में उसे बरी किया, तो मां कोर्ट में बेहोश हो गई। इसके बाद यह पूरी घटना सुर्खियों में आ गई। घटना के वक्त आरोपी युवक के परिजनों ने कहा था कि वह निर्दोष है लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हु पुलिस ने उसे अरेस्ट किया था। इसके बाद उसे अलग-अलग परिस्थितियों के चलते छह साल जेल में काटने पड़े। कोर्ट ने जब फैसला सुनाय तो मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

 

Read More मुंबई : 20 दिसंबर तक मुफ्त में खुला रहेगा; दो दिन में 1500 लोगों ने की पोर्ट की सैर

2020 में लगा था दुष्कर्म का आरोप
जानकारी के अनुसार जनवरी 2020 में कल्याण पश्चिम के वालधुनी इलाके की एक महिला ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले अल्ताफ खान ने अपने घर में बुलाकर उसकी लगभग 6 साल की बेटी के साथ बलात्कार किया है। इसके बाद महात्मा फुले पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने घटना के बाद आरोपी अल्ताफ खान को गिरफ्तार कर लिया गया। अल्ताफ के परिवार ने तब भी कहा था कि वह निर्दोष है। उसने कुछ नहीं किया है। जिस दिन का घटना का जिक्र शिकायत में है, हम सब घर पर थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। एक ओर जांच चल रही थी तभी कोविड शुरू हो गया। इसके बाद कल्याण जिला सत्र न्यायालय ने उसकी जमानत अर्जी 2 बार खारिज कर दी। परिवार को बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख करना पड़ा। हाईकोर्ट ने भी उसकी जमानत अर्जी 2 बार खारिज की।

Read More कल्याण: 40 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धरे गए राजस्व सहायक, तहसीलदार कार्यालय में मचा हड़कंप, दर्ज हुई FIR

हिंदू वकील ने लड़ा केस
अल्ताफ नाम के आरोपी की दुष्कर्म के मामले में एक हिंदू वकील ने पैरवी की। जब यह मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में गया तो वकील गणेश घोलप ने अदालत में अल्ताफ की ओर से बहस की। अल्ताफ के खिलाफ कोई सबूत नहीं था। ऐसे में उसे बरी कर दिया गया। कोर्ट से बरी होने के बाद लभगभग 6 साल बाद अल्ताफ को जेल से बाहर आने को मिला है। फास्ट ट्रैक कोर्ट के फैसले के बाद अल्ताफ ने कहा कि अब मैं अपना अगला जीवन जी पाऊंगा। खास बात यह है कि अदालत ने अल्ताफ को बरी करने का जब फैसला सुनाया, उसकी मां कोर्ट में ही मौजूद थी। जज का फैसला सुनते ही वह बेहोश हो गई। इसके बाद कोर्ट परिवार में थोड़ा अफरा-तफरी मच गई। मां को तुरंत चिकित्सीय मदद दी गई।

Read More नवी मुंबई में 170 करोड़ की लागत से बने इस्कॉन मंदिर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन