मुंबई : कांग्रेस ने महाराष्ट्र में पीएसी का गठन किया, कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

Mumbai: Congress formed PAC in Maharashtra, appointed many new officials

मुंबई : कांग्रेस ने महाराष्ट्र में पीएसी का गठन किया, कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

कांग्रेस ने राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) का गठन किया और अपनी महाराष्ट्र इकाई के पदाधिकारियों के साथ-साथ जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति की।

मुंबई : कांग्रेस ने राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) का गठन किया और अपनी महाराष्ट्र इकाई के पदाधिकारियों के साथ-साथ जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति की।

 

Read More मुंबई: मोबाइल फोन पर क्रिकेट मैच देखने वाले मुंबई-पुणे बस चालक बर्खास्त 

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की 36 सदस्यीय पीएसी में राज्य के एआईसीसी प्रभारी रमेश चेन्निथला अध्यक्ष हैं और महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख हर्षवर्धन सपकाल, विजय वडेट्टीवार, मुकुल वासनिक, अविनाश पांडे, बालासाहेब थोराट, सुशील कुमार शिंदे, पृथ्वीराय चव्हाण, रजनी पाटिल, माणिकराव ठाकरे, नाना पटोले, वर्षाताई गायकवाड़, इमरान प्रतापगढ़ी, नितिन राउत और अमित देशमुख सहित अन्य इसके सदस्य हैं।

Read More ट्रेवलर में लगी आग, चार लोगों की जलने से मौत और कई घायल

महाराष्ट्र के प्रभारी एआईसीसी सचिव और महाराष्ट्र के एआईसीसी सचिव एवं संयुक्त सचिव पीएसी के पदेन सदस्य होंगे। पार्टी ने अभय छाजेड को महाराष्ट्र कांग्रेस का कोषाध्यक्ष भी नियुक्त किया। महाराष्ट्र कांग्रेस के अंतर्गत 87 सदस्यीय कार्यकारी समिति का भी गठन किया गया।

Read More नागपुर हिंसा के बाद पहली बार नागपुर पहुंचे सीएम फडणवीस