अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में NCB ने 2 और व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में NCB ने 2 और व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

मुंबई। नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (NCB) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के मामले में मादक पदार्थ कोण से संबंधित जांच के सिलसिले में 2 और लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी राजपूत की लिवइन पार्टनर एवं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को भी इस मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। एनसीबी ने सोमवार को रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती के स्कूल के दोस्त सूर्यदीप मल्होत्रा को मुंबई से गिरफ्तार किया। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा एनसीबी ने शनिवार को गोवा से क्रिस कोस्टा को हिरासत में लिया है। उसे मुंबई लाया गया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

इसी के साथ एनसीबी कुल 18 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वह राजपूत की मौत में मादक पदार्थ कोण की जांच कर रही है। 34 साल के अभिनेता 14 जून को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित अपने फ्लैट में फंदे से लटके मिले थे।मादक पदार्थ मामले की जांच कर रही एनसीबी की विशेष जांच टीम (SIT) रिया, उनके भाई शौविक, राजपूत के प्रबंधक सैमुयल मिरांडा, घरेलू सहायक दीपेश सावंत और अन्य को गिरफ्तार कर चुकी है। वे अभी न्यायिक हिरासत में हैं। मामले से संबंधित मनी लांड्रिंग की तहकीकात कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने रिया के फोन से मिली सोशल मीडिया चैट को एनसीबी के साथ शेयर किया था जिसमें प्रतिबंधित मादक पदार्थ के इस्तेमाल का संकेत मिलता है। इसके बाद एनसीबी ने मामले की जांच शुरू की। सीबीआई राजपूत को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप पर रिया और अन्य के खिलाफ अलग से जांच कर रही है।

Read More मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या की 12 करोड़ की फरारी स्पीड ब्रेकर पर अटकी 

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : उमस और विदर्भ में लू, अगले 5 दिन महाराष्ट्र के लिए भारी, जानें आपके शहर का हाल मुंबई : उमस और विदर्भ में लू, अगले 5 दिन महाराष्ट्र के लिए भारी, जानें आपके शहर का हाल
मुंबई: लाइक्स और व्यूज के लिए बनाया विमान हादसे का सनसनीखेज वीडियो, मुंबई पुलिस ने यूट्यूबर को किया अरेस्ट
मुंबई : अडानी के फैसले पर अमेरिका का विरोध: नवी मुंबई एयरपोर्ट पर कार्गो शिफ्टिंग को लेकर दी चेतावनी
मुंबई : हावड़ा के बीच चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, गर्मी की छुट्टियों में मिलेगी बड़ी राहत
मुंबई : आईआईएम और आईआईटी बाॅम्बे ने शुरू किया डिजिटल साइंस व बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स, जेईई मेन स्कोर से मिलेगा एडमिशन
मुंबई : बढ़ती गर्मी की समस्या; युवासेनाप्रमुख और विधायक आदित्य ठाकरे ने महायुति सरकार पर जोरदार हमला बोला