मुंबई: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी के लिए विशेषाधिकार समिति कामरा को जारी करेगी कारण बताओ नोटिस

Mumbai: Privileges Committee to issue show cause notice to Kamra for remarks on Deputy CM Eknath Shinde

मुंबई: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी के लिए विशेषाधिकार समिति कामरा को जारी करेगी कारण बताओ नोटिस

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन कुनाल कामरा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। महाराष्ट्र विधानमंडल की विशेषाधिकार समिति ने शिंदे के खिलाफ टिप्पणी के लिए कामरा को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है। अधिकारी ने बताया कि भाजपा एमएलसी प्रसाद लाल की अध्यक्षता वाली विशेषाधिकार समिति ने पिछले सप्ताह हुई बैठक में कुनाल कामरा को कारण बताओ नोटिस जारी करने का फैसला किया। 

मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन कुनाल कामरा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। महाराष्ट्र विधानमंडल की विशेषाधिकार समिति ने शिंदे के खिलाफ टिप्पणी के लिए कामरा को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्णय लिया है। अधिकारी ने बताया कि भाजपा एमएलसी प्रसाद लाल की अध्यक्षता वाली विशेषाधिकार समिति ने पिछले सप्ताह हुई बैठक में कुनाल कामरा को कारण बताओ नोटिस जारी करने का फैसला किया। 

 

Read More महाराष्ट्र में 1,400 करोड़ का गन्ना भुगतान बकाया, कार्रवाई शुरू

महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान भाजपा एमएलसी प्रवीण दारकेकर ने कॉमेडियन कामरा और शिवसेना (यूबीटी) की प्रवक्ता सुषमा अंधारे के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस पेश किया था। इसमें कहा गया कि कामरा के पैरोडी गीत में एकनाथ के लिए अपमानजनक संदर्भ थे और उनके लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था, जिसका शिवसेना (यूबीटी) सुषमा ने समर्थन किया था।

Read More  नवी मुंबई : सेवानिवृत्त और दिवंगत पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के बच्चों को रोजगार के अवसर