मुंबई : विक्रोली रेलवे स्टेशन के पास फ्लाईओवर को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा

Mumbai: Flyover near Vikhroli railway station will be opened for traffic

मुंबई : विक्रोली रेलवे स्टेशन के पास फ्लाईओवर को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद विक्रोली रेलवे स्टेशन के पास फ्लाईओवर को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। इस ब्रिज के शुरू होने से मुंबई के पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में आना-जाना आसान होगा। ब्रिज के जरिए ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे के जरिए पवई की तरफ जाने से वाहन चालकों का समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।

मुंबई : आखिरकार लंबे इंतजार के बाद विक्रोली रेलवे स्टेशन के पास फ्लाईओवर को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। इस ब्रिज के शुरू होने से मुंबई के पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में आना-जाना आसान होगा। ब्रिज के जरिए ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे के जरिए पवई की तरफ जाने से वाहन चालकों का समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। साथ ही ब्रिज का फायदा घाटकोपर, विक्रोली और कांजुरमार्ग रेलवे स्टेशनों से 5 किलोमीटर के दायरे में आने-जाने वाले वाहनों को भी मिलेगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ब्रिज को शनिवार शाम 4 बजे यातायात के लिए खोलने का आदेश बीएमसी प्रशासन को दिया गया है।

 

Read More मुंबई : सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के जमानत अर्जी पर सुनवाई 17 अप्रैल 

सीएम ने कहा कि विक्रोली स्थित एलबीएस रोड से ईस्टर्न एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाले इस ब्रिज का काम पूरा हो गया है। बारिश के दौरान एलबीएस रोड पर ट्रैफिक जाम का लोगों को सामना करना पड़ता है।

Read More मुंबई: 10 अप्रैल से पानी के टैंकर सेवाएं बंद; जलाशयों में सिर्फ 33 फीसदी पानी

एकनाथ शिंदे और अजित पवार की ली सलाह
फडणवीस ने कहा कि मैंने बिना देर किए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार की सहमति से ब्रिज को खोलने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री रहते हुए मैंने वर्ष 2018 में काम का आदेश दिया था। इस पर 105 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। बारिश के दौरान लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए ब्रिज को 14 जून को खोलने का आदेश दिया गया है। 615 मीटर लंबे इस ब्रिज के शुरू होने से लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। ब्रिज के खुलने से लोगों के 25 से 30 मिनट का समय बचेगा। 

Read More ठाणे: बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए खोदे गए खुले गड्ढे में 12 वर्षीय एक लड़का डूबा; ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज