नई दिल्ली: 10 जून को भारत बंद! बौखलाए नक्सलियों ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

New Delhi: Bharat Bandh on June 10! Enraged Naxalites kill a villager

नई दिल्ली: 10 जून को भारत बंद! बौखलाए नक्सलियों ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

नक्सलियों का सुप्रीम लीडर और सेंट्रल कमेटी का महासचिव बसव राजू पिछले महीने 21 तारीख को अबूझमाड़ के जंगल में मारा गया था। उसके साथ 27 अन्य नक्सली ढेर कर दिए गए थे। अब इस एनकाउंटर के विरोध में नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी ने 10 जून को भारत बंद का आह्वान किया है। इसके अलावा नक्सली पहली बार 11 जून से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने जा रहे हैं।

नई दिल्ली: नक्सलियों का सुप्रीम लीडर और सेंट्रल कमेटी का महासचिव बसव राजू पिछले महीने 21 तारीख को अबूझमाड़ के जंगल में मारा गया था। उसके साथ 27 अन्य नक्सली ढेर कर दिए गए थे। अब इस एनकाउंटर के विरोध में नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी ने 10 जून को भारत बंद का आह्वान किया है। इसके अलावा नक्सली पहली बार 11 जून से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाने जा रहे हैं।हर साल नक्सली 28 जुलाई से शहीदी सप्तह मनाते थे लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा है कि नक्सली शहीद माह मनाएंगे। सेट्रल कमेटी की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि ऑपरेशन कगार के तहत हमारे लोगों को मारा जा रहा है। संगठन शहीदी माह के दौरान विविध आयोजन करते हुए मारे गए नक्सलियों को याद करेगा। बस्तर से लेकर तेलंगाना और आंध्र तक में इस दौरान आयोजन होंगे।

 

Read More नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने देशभर में 7 मई को मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए

आमतौर पर नक्सली बंद और शहीदी सप्ताह या माह में हिंसक वारदात करते रहे हैं। इस बार भी इसकी आशंका है ऐसे में बस्तर में फोर्स अलर्ट पर रहेगी। बंद के दौरान अंदरूनी इलाकों में परिवहन व्यवस्था को सुरक्षा देना भी फोर्स के लिए चुनौती रहेगी। दुर्दांत नक्सली और सेंट्रल कमेटी मेंबर हिड़मा के गांव पूवर्ती में शानिवार रात नक्सलियों ने एक ग्रामीण की मुखबिरी के शक में धारदार हथियार से हत्या कर दी।

Read More नई दिल्ली : पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत की प्रतिक्रिया पर रक्षा मंत्री ने की बैठक

जानकारी के अनुसार रात 10 बजे नक्सलियों का एक समूह पूवर्ती गांव पहुंचा और ग्रामीण बोडक़े रामा को उसके घर से बाहर निकालकर मार डाला। हत्या को लेकर नक्सलियों ने किसी प्रकार का पर्चा जारी नही किया। पुलिस घटना में शामिल नक्सलियों की पतासाजी कर रही है। घटनास्थल फोर्स के कैंप के नजदीक ही है।

Read More नई दिल्ली : उत्तर भारत में भीषण गर्मी का कहर, दिल्ली और इन राज्यों में येलो अलर्ट; जानें अपने राज्य का हाल