पालघर : महिला अपनी ही नवजात बच्ची की हत्या के आरोप में गिरफ्तार 

Palghar: Woman arrested for killing her own newborn baby girl

पालघर : महिला अपनी ही नवजात बच्ची की हत्या के आरोप में गिरफ्तार 

महाराष्ट्र के पालघर जिले में 30 साल की एक महिला को अपनी ही नवजात बच्ची की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पश्चिम बंगाल की रहने वाली आरोपी पूनम शाह प्रसव के लिए लोनीपाड़ा में अपने माता-पिता के घर आई थी।

पालघर : महाराष्ट्र के पालघर जिले में 30 साल की एक महिला को अपनी ही नवजात बच्ची की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पश्चिम बंगाल की रहने वाली आरोपी पूनम शाह प्रसव के लिए लोनीपाड़ा में अपने माता-पिता के घर आई थी।

 

Read More भायंदर में स्थित बालेशाह पीर दरगाह पर चल सकता है बुलडोजर

दहानू पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर दादासाहेब गुटूखाड़े ने बताया कि वह बच्ची को जन्म देने के बाद उदास थी, क्योंकि उसकी पहले से ही तीन बेटियाँ हैं। शनिवार की रात शाह ने कथित तौर पर सरकारी अस्पताल में अपनी नवजात बेटी का गला घोंट दिया।

Read More नालासोपारा पश्चिम में एक रिक्शा चालक ने एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर किया हमला; गिरफ्तार 

अधिकारी ने बताया कि बच्ची के मृत पाए जाने के बाद पुलिस को सूचित किया गया और कर्मचारियों को संदेह था कि यह स्वाभाविक मौत नहीं थी। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है।

Read More ठाणे शहर में कुल 130 अवैध नल कनेक्शन काटे