मुंबई:  लोगों को एकजुट रहना चाहिए;आतंकवादियों का उद्देश्य सांप्रदायिक दंगे भड़काना था - छगन भुजबल

MUMBAI: People should be united; terrorists' aim was to incite communal riots - Chhagan Bhujbal

मुंबई:  लोगों को एकजुट रहना चाहिए;आतंकवादियों का उद्देश्य सांप्रदायिक दंगे भड़काना था - छगन भुजबल

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि लोगों को एकजुट रहना चाहिए और उन आतंकवादियों के जाल में नहीं फंसना चाहिए जिन्होंने पहलगाम में भयावह हमला किया, क्योंकि उनका उद्देश्य सांप्रदायिक दंगे भड़काना था। कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने महाराष्ट्र के छह लोगों सहित 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस कृत्य की दुनिया भर में निंदा हुई थी और देश भर में आक्रोश फैल गया था।

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि लोगों को एकजुट रहना चाहिए और उन आतंकवादियों के जाल में नहीं फंसना चाहिए जिन्होंने पहलगाम में भयावह हमला किया, क्योंकि उनका उद्देश्य सांप्रदायिक दंगे भड़काना था। कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने महाराष्ट्र के छह लोगों सहित 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस कृत्य की दुनिया भर में निंदा हुई थी और देश भर में आक्रोश फैल गया था।

 

Read More मुंबई : एनसीपी मंत्री छगन भुजबल और अन्य को बरी किए जाने को चुनौती; सुनवाई 28 अप्रैल तक स्थगित

भुजबल ने कहा, “हिंदू बनाम मुस्लिम का अभियान बंद होना चाहिए। अगर हमें आतंकवादियों से लड़ना है तो हमें एकजुट होना होगा। कश्मीर समेत पूरे देश में मुसलमानों ने हत्या की निंदा की है और विरोध मार्च निकाले हैं। पहलगाम में आतंकवादियों की गोली से मरने वालों में मुस्लिम समुदाय का भी एक व्यक्ति शामिल है।’ 

Read More डोंबिवली में मराठी में बात नहीं करने को लेकर दो महिलाओं के साथ मारपीट

उन्होंने कहा, ‘हत्या का उद्देश्य सांप्रदायिक विवाद पैदा करना और दंगे भड़काना था। लोगों को आतंकवादियों के जाल में नहीं फंसना चाहिए।’ भुजबल की यह टिप्पणी महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे के उस बयान की पृष्ठभूमि में आई है जिसमें उन्होंने (राणे ने) कहा था कि हिंदुओं को खरीदारी करने से पहले दुकानदारों का धर्म पूछना चाहिए।

Read More ठाणे : भतसा नदी में एक लड़के समेत तीन लोग डूब गए