दिल्ली से मुंबई के सफर को आसान बनाने के लिए नए एक्सप्रेसवे; 24 घंटे के बजाय 12 घंटे में पूरी की जा सकेगी यात्रा

New expressways to make the journey from Delhi to Mumbai easier; the journey can be completed in 12 hours instead of 24 hours

दिल्ली से मुंबई के सफर को आसान बनाने के लिए नए एक्सप्रेसवे; 24 घंटे के बजाय 12 घंटे में पूरी की जा सकेगी यात्रा

दिल्ली से मुंबई के सफर को आसान बनाने के लिए नए एक्सप्रेसवे का काम किया जा रहा है। इसके बनने से दोनों शहरों के बीच लगने वाला समय काफी हद तक कम हो जाएगा। कहा जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे के बनने से दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा 24 घंटे के बजाय 12 घंटे में पूरी की जा सकेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका करीब 83.41 फीसदी काम किया जा चुका है।

दिल्ली  : दिल्ली से मुंबई के सफर को आसान बनाने के लिए नए एक्सप्रेसवे का काम किया जा रहा है। इसके बनने से दोनों शहरों के बीच लगने वाला समय काफी हद तक कम हो जाएगा। कहा जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे के बनने से दिल्ली और मुंबई के बीच यात्रा 24 घंटे के बजाय 12 घंटे में पूरी की जा सकेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका करीब 83.41 फीसदी काम किया जा चुका है। पिछली बार हमने गुजरात के बडोदरा सेक्शन का अपडेट देखा था, आज राजस्थान के जयपुर सेक्शन के अपडेट के बारे में जानेंगे। ताजा जानकारी के मुताबिक, इसका काम लगभग पूरा किया जा चुका है, जिसे जून में खोलने की तैयारी की जा रही है। 

 

Read More मुंबई सहित ठाणे और पालघर में 22 से 24 मई तक येलो अलर्ट...

कितना हुआ काम?
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को कई सेक्शन में बनाया जा रहा है। रोज इसके हर सेक्शन को लेकर नए अपडेट सामने आ रहे हैं। हाल ही में ग्रीनफील्ड जयपुर परियोजना के काम का अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, इसका काम तेजी से किया जा रहा है, जो अपने अंतिम चरण में है। बांदीकुई से जयपुर रिंग रोड तक 67 किलोमीटर लंबा यह 4 लेन वाला एक्सप्रेसवे जून 2025 तक लोगों के लिए खोलने की योजना बनाई जा रही है। इस सेक्शन में अभी केवल एक रेलवे ओवरब्रिज का काम बचा है।

Read More मुंबई : 20 और 21 मई, 2025 को जंबो ब्लॉक का ऐलान

2 घंटे 15 मिनट में पूरा होगा सफर
आपको बता दें कि इस परियोजना के पूरे होने के बाद सोहना से जयपुर की दूरी बहुत कम हो जाएगी। अभी दोनों शहरों के सफर में करीब 3 घंटे 30 मिनट का समय लगता है, लेकिन इसके शुरू होने से लगभग 2 घंटे 15 मिनट में दूरी तय की जा सकेगी। इससे यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी और समय की भी बहुत बचत होगी। यह रास्ता न केवल यातायात को सहज बनाएगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी इससे तेजी मिलेगी।

Read More मुंबई :  कुख्यात गैंगस्टर सुरेश पुजारी व्यवसायी को धमकी देने से जुड़े जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार 

इसके साथ ही इस एक्सप्रेसवे के बनने से जिन क्षेत्रों को सीधा फायदा मिलेगा उनमें जयपुर, झोटवाड़ा, मानसरोवर, राजनगर, नीमगढ़, भानगढ़, दौसा, बस्सी, संगानेर, लवान और सिकंदरा के अलावा कई क्षेत्रों का नाम शामिल है। अभी एक्सप्रसेवे के कई हिस्सों को खोल दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस साल के आखिर तक पूरे एक्सप्रेसवे को जनता के लिए खोलने की प्लानिंग की जा रही है।

Read More मुंबई : पवई तालाब में जलकुंभी हटाने के लिए और मशीनों का होगा उपयोग... छह महीने में 25,000 मीट्रिक टन जलकुंभी हटाई गई 

Today's E Newspaper

Follow us on Dailyhunt

Dailyhunt Rokthok lekhani

Download Free Mobile App

Download Android App

Follow us on Google News

Google News

Video

Post Comment

Comment List

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media

Latest News

नई दिल्ली : रिलायंस डिफेंस और जर्मनी की कंपनी राइनमेटल ने गोला-बारूद बनाने के लिए रणनीतिक सहयोग समझौता किया नई दिल्ली : रिलायंस डिफेंस और जर्मनी की कंपनी राइनमेटल ने गोला-बारूद बनाने के लिए रणनीतिक सहयोग समझौता किया
भारतीय कंपनी रिलायंस डिफेंस और जर्मनी की कंपनी राइनमेटल ने गोला-बारूद बनाने के लिए रणनीतिक सहयोग समझौता किया है। यह...
मुंबई: मीठी नदी घोटाले में गिरफ्तार दो बिचौलियों की जमानत याचिका खारिज
नवी मुंबई: शराबी पति को नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बालकुम की खाड़ी में फेंकने की साजिश रचने के आरोप में महिला का प्रेमी गिरफ्तार
नवी मुंबई : ऑनलाइन गेमिंग धोखाधड़ी में  व्यवसायी ने ₹2.74 करोड़ गंवाए
ठाणे के डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही का निर्देश
मुंबई : चोरी की घटना को पुलिस ने 13 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक सुलझा लिया
मुंबई :  कुख्यात गैंगस्टर सुरेश पुजारी व्यवसायी को धमकी देने से जुड़े जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार 

Advertisement

Sabri Human Welfare Foundation

Join Us on Social Media