पुणे : लड़का न पसंद आने पर लड़की ने करा दी हत्या 

Pune: Girl gets boy killed because she doesn't like him

पुणे : लड़का न पसंद आने पर लड़की ने करा दी हत्या 

महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक लड़की के लिए शादी का रिश्ता आया था. हैरानी की बात ये है कि लड़का न पसंद आने पर लड़की ने उसकी हत्या करा दी. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मयूरी सुनील डांगड़े को सागर जयसिंह कदम पसंद नहीं आया, इसलिए उसने 1.50 लाख रुपये की सुपारी देकर उसकी हत्या की साजिश रची. शिकायत मिलने के बाद यवत पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन महिला अब भी फरार है. 

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक लड़की के लिए शादी का रिश्ता आया था. हैरानी की बात ये है कि लड़का न पसंद आने पर लड़की ने उसकी हत्या करा दी. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मयूरी सुनील डांगड़े को सागर जयसिंह कदम पसंद नहीं आया, इसलिए उसने 1.50 लाख रुपये की सुपारी देकर उसकी हत्या की साजिश रची. शिकायत मिलने के बाद यवत पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन महिला अब भी फरार है. 

 

Read More CM फडणवीस ने अवैध दरगाह को मई 2025 तक ध्वस्त करने का दिया आदेश...

क्या है पूरा मामला 
सागर जयसिंह कदम कर्जत तालुका के माही जलगांव का रहने वाला था और वो एक होटल में खाना बनाने का काम करता था. 27 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे जब वह दौंड तालुका के खामगांव फाटा के पास एक होटल के पास था, तभी कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और डंडों से बुरी तरह पीटा. इस हमले के बाद सागर ने यवत पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. 

Read More मुंबई: राज ठाकरे के खिलाफ 2009 में दर्ज आपराधिक कार्यवाही रद्द 

पुलिस को जांच में पता चला कि इस घटना के पीछे मयूरी सुनील डांगड़े और संदीप दादा गावड़े का हाथ है. इसके बाद पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ लिया. पुलिस ने आदित्य शंकर दांगडे, संदीप दादा गावड़े, शिवाजी रामदास जरे, सूरज दिगंबर जाधव और इंद्रभान सखाराम कोलपे को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों पर आईपीसी की धारा 109, 61 (2) और 126 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

Read More महाराष्ट्र : स्जिद या ईदगाह पर नमाज पढ़ने के लिए गाइडलाइन जारी हो - संजय निरुपम

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : शाहरूख खान के बेटे आर्यन को छोड़ने के लिए कभी नहीं मांगे 25 करोड़, समीर वानखेड़े का बॉम्बे हाई कोर्ट में दावा मुंबई : शाहरूख खान के बेटे आर्यन को छोड़ने के लिए कभी नहीं मांगे 25 करोड़, समीर वानखेड़े का बॉम्बे हाई कोर्ट में दावा
मुंबई : बढ़ती गर्मी के साथ मुंबई में बढ़ी बिजली की डिमांड, 15 से अब तक बने खपत के नए रिकॉर्ड देखें
मुंबई : नो गैस, नो डब्बा! एलपीजी संकट से मुंबई का टिफिन नेटवर्क बुरी तरह प्रभावित
गाजियाबाद : आईएसआई के गुर्गे सरदार ने मुंबई में कारोबारी और नेताओं की कराई थी रेकी, 2 बैंक खातों से भेजे 45 लाख रुपये
मथुरा : कभी मुंबई पुलिस की मुखबिर थी, आज बन गई जासूस'; मीरा ठाकुर के पति ने खाेले ऐसे राज जिसे सुनकर हर कोई हैरान
मुंबई में 28-29 मार्च को पानी की कटौती, इन इलाकों में नहीं आएगा बीएमसी का पानी