मुंबई : 26 मार्च को महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव; महायुति के उम्मीदवार अन्ना बनसोडे के निर्विरोध चुने जाने की संभावना

Mumbai: Election for the post of Deputy Speaker of Maharashtra Legislative Assembly on March 26; Mahayuti candidate Anna Bansode likely to be elected unopposed

 मुंबई : 26 मार्च को महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव; महायुति के उम्मीदवार अन्ना बनसोडे के निर्विरोध चुने जाने की संभावना

महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कल यानी बुधवार 26 मार्च को होगा और सत्तारूढ़ महायुति के उम्मीदवार अन्ना बनसोडे के निर्विरोध चुने जाने की संभावना है। जानकारी दें कि, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सोमवार 24 मार्च को सदन को बताया था कि उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव  26 मार्च को होगा।

मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कल यानी बुधवार 26 मार्च को होगा और सत्तारूढ़ महायुति के उम्मीदवार अन्ना बनसोडे के निर्विरोध चुने जाने की संभावना है। जानकारी दें कि, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने सोमवार 24 मार्च को सदन को बताया था कि उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव  26 मार्च को होगा। पता हो कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुति की जीत के बाद से राहुल नार्वेकर को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन उपाध्यक्ष का पद खाली ही चल रहा था।

उन्होंने यह भी कहा था कि नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया आज मंगलवार 25 मार्च को होगी। उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायक बनसोडे इस पद के लिए महायुति के उम्मीदवार हैं। बीते सप्ताह ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (भाजपा) और उपमुख्यमंत्री अजित पवार एवं एकनाथ शिंदे (शिवसेना) की मौजूदगी में हुई बैठक में बनसोडे के नाम पर मुहर लगाई गई थी। 

Read More पुणे आरपीएफ ने "ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते" के तहत 246 बच्चों को माता-पिता से मिलवाया

जानकारी दें कि, अन्ना बनसोड़े, महाराष्ट्र के पिंपरी से तीन बार विधायक रह चुके हैं और अनुसूचित जाति से आते हैं। वे अजित पवार के बेहद करीबी सहयोगी भी माने जाते हैं। हालांकि, उनकी उम्मीदवारी को लेकर पार्टी में पहले से ही चर्चा जोरों पर थी और अब आधिकारिक रूप से भी उनके नाम पर सहमति बन गई है।

Read More केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र को दी सौगात तो सीएम फडणवीस ने जताया आभार...

नया राजनीतिक समीकरण
राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो इस फैसले को राज्य की राजनीति में बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह विधानसभा उपाध्यक्ष का यह पद विधानसभा के भीतर शक्ति संतुलन को प्रभावित कर सकता है। वहीं अन्ना बनसोड़े की नियुक्ति से अजित पवार की NCP को अनुसूचित जाति के मतदाताओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने में भरपूर मदद मिलेगी। वहीं यह निर्णय अजित पवार की रणनीतिक चाल का भी हिस्सा माना जा रही है, जिससे उनकी पार्टी NCP को विधानसभा में अधिक प्रभावी भूमिका निभाने का भी अवसर मिलेगा। आगामी चुनावों के मद्देनजर, यह कदम अजित और NCP के लिए महत्वपूर्ण भी साबित हो सकता है। 

Read More भिवंडी : कब्रिस्तान के नजदीक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर हत्या ; आरोपी के एनकाउंटर की मांग

कहा तो यह भी जा रहा है कि अजित पवार गुट के कोटे से मंत्री रहे धनंजय मुंडे को कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा था। दरअसल बीड में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या मामले में उन पर यहबड़ी गाज गिरी थी। वहीं अब उपाध्यक्ष पद को लेकर BJP इस इस्तीफे की कमी को पूरा करने की सतत कोशिश में है।

Read More नागपुर : एमवीए सरकार के कार्यकाल के दौरान महायुति नेताओं को फंसाने की साजिश की जांच के लिए एसआईटी का गठन

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक शशि थरूर कांग्रेस के कार्यक्रमों से नदारद, दिल्ली रैली में शामिल न होने पर बोले- मेरी तरफ से सब ठीक
गोवा नाइट क्लब हादसे पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, कहा- किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा
मुंबई : 15 जनवरी मतदान; मतगणना: 16 जनवरी को; 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे; 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे
बदलापुर स्टेशन पर लगभग दो घंटे तक रुकी रही बेंगलुरु एक्सप्रेस; यात्रियों के बीच झड़प, कर्जत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेनों में देरी हुई
दहिसर वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक ने मोटरसाइकिल को मार दी टक्कर; सिर कुचल जाने से 2 की मौत
ठाणे में ट्रैफिक जाम एक दुष्चक्र; व्यस्त सड़कों पर मैकेनिकल खराबी और ब्रेकडाउन