डारलीपुट-पदुआ स्टेशनों के बीच ट्रैक का काम होना है जिसके चलते कई यात्री ट्रेनों का संचालन रद्द किया

Track work is to be done between Darliput-Padua stations due to which the operation of many passenger trains has been cancelled

डारलीपुट-पदुआ स्टेशनों के बीच ट्रैक  का काम होना है जिसके चलते कई यात्री ट्रेनों का संचालन रद्द किया

रायपुर:दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वाल्टेयर डिवीजन में डारलीपुट-पदुआ स्टेशनों के बीच ट्रैक दोहरीकरण का काम होना है। जिसके चलते 2 से 11 अप्रैल तक कई यात्री ट्रेनों का संचालन रद्द किया गया है। इनमें विशाखापट्टनम से लेकर जगदलपुर और किरंदुल तक चले वाली किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर ट्रेन भी 10 दिनों तक नहीं आएगी। हालांकि, मालगाड़ियों की आवाजाही बरकरार रहेगी।

 

Read More मुंबई : आतंकी तहव्वुर राणा ने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया; सुनवाई से इंकार

Read More ठाणे : मोटरसाइकिल ट्रैलर से टकरा जाने की घटना; दोपहिया वाहन में आग लग गयी, 30 वर्षीय व्यक्ति की झुलस कर मौत

रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के. संदीप ने बताया कि, दोहरीकरण कार्य के साथ ही प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और इंटरलॉकिंग प्रक्रिया पूरी की जानी है। ट्रैक पर अधिक ट्रेनें चलाने के लिए यह काम करवाना जरूरी है।

Read More  मुंबई: तेज गर्मी के चलते एक हफ्ते के लिए हीट वेव की चेतावनी

 

इस बीच यात्रियों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। बस्तर रूट पर चलने वाली ट्रेन की सेवाएं भी प्रभावित होंगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे प्रभावित तिथियों में ट्रेनों का अपडेटेड शेड्यूल ऐप, स्टेशन सूचना बोर्ड या हेल्पलाइन नंबर 139 पर जांचें। जिसके बाद ही यात्रा निर्धारित करें।


Read More खारघर : कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर व्यवसाय मालिकों को ब्लैकमेल करने के आरोप में 2 गिरफ्तार

 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News