नई दिल्ली : 4993 किसानों की ई-केवाइसी नहीं हुई किसान सम्मान निधि की राशि खाते में नहीं आ पाई
New Delhi: E-KYC of 4993 farmers was not done and the amount of Kisan Samman Nidhi could not be credited to their accounts

केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी हो गई है। कुमाऊं में करीब 395698 किसान योजना के लाभार्थी है। इसमें करीब 4993 किसानों की ई-केवाइसी नहीं हुई है। ऐसे में केवाइसी (नो योवर कस्टमर) न होने से किस्त की राशि खाते में नहीं आ पाई हैं।
नई दिल्ली : केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जारी हो गई है। कुमाऊं में करीब 395698 किसान योजना के लाभार्थी है। इसमें करीब 4993 किसानों की ई-केवाइसी नहीं हुई है। ऐसे में केवाइसी (नो योवर कस्टमर) न होने से किस्त की राशि खाते में नहीं आ पाई हैं। हालांकि विभाग की ओर से लगभग किसानों की केवाइसी करा दी गई है। आर्थिक रूप से कमजोर किसानों छोटे किसानों को उपकरण, बीज आदि की जरूरत पूरी करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में सालाना छह हजार रुपये दिए जाते हैं।
वर्ष 2019 में केंद्र सरकार की ओर से शुरू हुई इस योजना का आयकर रिटर्न भरने वाले बड़े किसानों भी लाभ ले रहे थे। इससे मजबूर लोगों को उनका हक नहीं मिल पा रहा था। इसको देखते हुए सरकार ने किसानों को ई-केवाइसी कराने के निर्देश दिए। इसमें किसानों का सत्यापन होता है। इसके बाद से कृषि विभाग की टीम किसानों को अपनी ई-केवाइसी कराने का आग्रह कर स्वयं केवाइसी भी करा रही हैं।
कुमाऊं के सभी जिलों में करीब 395698 किसान हैं। इसमें 390696 किसानों की ई केवाइसी हो गई है। जबकि करीब 4993 अभी भी बचे हुए हैं। ऐसे में जिनकी केवाइसी नहीं हुई है उन्हें खाते में योजना की राशि नहीं पहुंच पाई है।
ये है जिलेवार किसानों का आंकड़ा
जिला किसानों की संख्या ई-केवाइसी ई-केवाइसी पेंडिंग
अल्मोड़ा 110134 109231 903
बागेश्वर 42872 42627 245
चंपावत 40445 39846 594
नैनीताल 56932 56046 886
पिथौरागढ़ 64631 62974 1657
यूएस नगर 80684 79972 708
कुल 395698 390696 4993
17 गरीब परिवारों को बांटे आर्थिक सहायता के चेक
चोरगिलया : यहां आमखेड़ा क्षेत्र में बाढ़ विस्थापित इंदिरा आवास कालोनी के 17 गरीब परिवारों को विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी की ओर से पांच-पांच हजार की आर्थिक सहायता के चेकों का वितरण किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष पान सिंह मेवाड़ी के मुताबिक कुछ माह पूर्व विस अध्यक्ष रितु खंडूरी ने चोरगलिया क्षेत्र का दौर किया था।