नई दिल्ली : नई विधानसभा के सबसे सबसे अमीर सदस्य होंगे करनैल सिंह

New Delhi: Karnail Singh will be the richest member of the new assembly

नई दिल्ली : नई विधानसभा के सबसे सबसे अमीर सदस्य होंगे करनैल सिंह

दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 26 साल बाद ऐतिहासिक वापसी करते हुए आम आदमी पार्टी को बुरी तरह धूल चटा दी है। आलम यह है कि सीएम आतिशी मार्लेना को छोड़कर लगभग पूरी कैबिनेट को हार मिली है। आप की हार और भाजपा की जीत के साथ ही दिल्ली की शकूर बस्ती सीट पर जीते करनैल सिंह की भी खूब चर्चा हो रही है। 10वीं पास करनैल सिंह ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन को चुनावी मैदान में पटखनी दी है। 

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने 26 साल बाद ऐतिहासिक वापसी करते हुए आम आदमी पार्टी को बुरी तरह धूल चटा दी है। आलम यह है कि सीएम आतिशी मार्लेना को छोड़कर लगभग पूरी कैबिनेट को हार मिली है। आप की हार और भाजपा की जीत के साथ ही दिल्ली की शकूर बस्ती सीट पर जीते करनैल सिंह की भी खूब चर्चा हो रही है। 10वीं पास करनैल सिंह ने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन को चुनावी मैदान में पटखनी दी है। 

दिल्ली की हॉट सीट में शुमार शकूर बस्ती सीट पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन चुनाव मैदान में थे। उन्हें भाजपा के करनैल सिंह ने 20998 वोटों से हराया है। करनैल सिंह को 56869 वोट मिले। वहीं, सत्येंद्र जैन ने 35871 वोट हासिल किए। वहीं कांग्रेस से सतीश लूथरा भी चुनाव मैदान में थे, लेकिन उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। पिछले दो विधानसभा चुनाव में इस सीट पर आप का कब्जा रहा, लेकिन इस बार यहां आप का तिलिस्म टूट गया। 

Read More अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 104 भारतीयों प्रवासियों पर भारत में हंगामा

दिल्ली के सबसे अमीर विधायक हैं करनैल सिंह
करनैल सिंह दिल्ली की नई विधानसभा के सबसे अमीर विधायक हैं। नामांकन के दौरान दाखिल हलफनामे के मुताबिक, करनैल सिंह अकूत धन-संपदा के मालिक हैं। उनके पास 2,59,67,36,090 करोड़ रुपये की संपत्ति है। भारत से लेकर अमेरिका तक उनका साम्राज्य फैला हुआ है। 

Read More एमपीसीबी द्वारा लगाए गए ₹1,59,22,550 पर्यावरण मुआवजे के खिलाफ मुंबई के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने  एनजीटी का दरवाजा खटखटाया

दस लाख की घड़ी, दो लाख की अंगूठी पहनते हैं करनैल सिंह
करनैल सिंह के ने 25,00,000 रुपये की बीमा पॉलिसी ले रखी है। इसके साथ ही उनके पास 4,00,000 रुपये से ज्यादा का सोने के गहने हैं। वहीं, करनैल सिंह के पास एक हीरों से जड़ी घड़ी भी है। जिसकी कीमत दस लाख रुपये से ज्यादा है। इतना ही नहीं करनैल सिंह एक हीरे से जड़ी अंगूठी भी पहनते हैं जो दो लाख से ज्यादा रुपये की है। 

Read More रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री के तौर पर सचिवालय पहुंचीं और कार्यभार संभाला

इतनी है खेती योग्य जमीन
वहीं, करनैल सिंह के पास हरियाणा के मुरथल रोड़ पर एक फॉर्म हाउस, लरसौली सोनीपत, बद्दी में भी कई एकड़ के फॉर्म हाउस हैं। जिनकी कीमत साठ करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। इतना ही नहीं, करनैल सिंह के पास सोनीपत के छोटी मस्जिद इलाके में एक दुकान भी है, जो 55 लाख रुपये की है। 

Read More मणिपुर: वायरल वीडियो में सुरक्षा बलों को धमकाने के आरोप में दो उग्रवादी गिरफ्तार

अमेरिका में हैं चार घर
करनैल सिंह की संपत्ति भारत में नहीं है, बल्कि अमेरिका में भी उनके चार घर हैं। जिनकी कीमत 162 करोड़ से भी ज्यादा है। इन चार घरों में से तीन उनके नाम पर और एक उनकी पत्नी तेलु सिंह के नाम पर हैं। वहीं, सोनीपत हरियाणा में भी करनैल सिंह के चार घर हैं, जिसमें दो उनके नाम और दो उनकी पत्नी के नाम पर हैं। 

पत्नी के पास भी है करोड़ों की संपत्ति
करनैल सिंह के साथ-साथ उनकी पत्नी तेलु सिंह भी करोड़ों की मालकिन हैं। तेलु सिंह के पास सोना-जवाहरात और कैश मिलाकर 25,37,400 रुपये की संपत्ति है। वहीं 32 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति भी उनके नाम पर है। 

कितना पढ़े लिखे हैं करनैल सिंह
हरियाणा के सोनीपत से आने वाले करनैल सिंह मात्र 10वीं तक पढ़े हैं। उन्होंने सोनीपत के एसडीएम हाई स्कूल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से 1954 में 10वीं की थी। 

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News