लातूर : बर्ड फ्लू से कौवों की मौत के बाद मृत मिले 4200 चूजे

Latur: 4200 chicks found dead after crows died of bird flu

लातूर : बर्ड फ्लू से कौवों की मौत के बाद मृत मिले 4200 चूजे

महाराष्ट्र के लातूर जिले में 60 कौवों की बर्ड फ्लू से मौत के बाद एक पोल्ट्री फार्म में  लगभग 4,200 चूजों के मृत पाए जाने का मामला सामने आया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि घटना अहमदपुर तहसील के धालेगांव की है। मृत मिले चूजों की उम्र पांच से छह दिन की है। शवों के नमूने पुणे के औंध स्थित राज्य पशु रोग निदान प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं।

लातूर : महाराष्ट्र के लातूर जिले में 60 कौवों की बर्ड फ्लू से मौत के बाद एक पोल्ट्री फार्म में  लगभग 4,200 चूजों के मृत पाए जाने का मामला सामने आया। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि घटना अहमदपुर तहसील के धालेगांव की है। मृत मिले चूजों की उम्र पांच से छह दिन की है। शवों के नमूने पुणे के औंध स्थित राज्य पशु रोग निदान प्रयोगशाला में भेज दिए गए हैं। पशुपालन उपायुक्त डॉ. श्रीधर शिंदे ने कहा कि चूजों की मौत दो से तीन दिन के अंदर हुई है। उनकी टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है। 

सरपंच हत्या मामले में शामिल लोगों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए: अजित पवार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा है कि बीड के सरपंच संतोष देशमुख की नृशंस हत्या में शामिल लोगों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि तीन एजेंसियां - अपराध जांच विभाग (सीआईडी), विशेष जांच दल (एसआईटी) और न्यायपालिका मामले की जांच कर रही हैं। बता दें कि बीड जिले में मसाजोग गांव के सरपंच देशमुख का नौ दिसंबर को अपहरण हुआ था। इसके बाद उन्हें प्रताड़ित कर मार डाला गया। प्रारंभिक जांच से पता चला कि देशमुख ने एक ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली का विरोध करने की कोशिश की थी।

Read More महाराष्ट्र : शरद पवार ने महाराष्ट्र में किसानों द्वारा आत्महत्या किए जाने के आंकड़ों पर चिंता जताई 

Related Posts