मुंबई : 2024 में 2468 यात्रियों की मौत

Mumbai: 2468 passengers died in 2024

मुंबई : 2024 में 2468 यात्रियों की मौत

2023 में मुंबई उपनगरीय रेलवे में 2590 लोगों की मौत हुई। 2024 में इस आंकड़े में थोड़ी कमी आई। मगर तब भी कुल 2468 यात्रियों की मौत दर्ज की गई। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के आंकड़ों के मुताबिक अब भी मुंबई उपनगरीय रेलवे क्षेत्र में मौत का आंकड़ा काफी अधिक है। पिछले दो सालों में लाइन पार करने और ट्रेन से गिरने से होने वाली सबसे अधिक मौतें कल्याण, बोरीवली और वसई जैसे स्टेशनों में दर्ज की गईं।

मुंबई। 2023 में मुंबई उपनगरीय रेलवे में 2590 लोगों की मौत हुई। 2024 में इस आंकड़े में थोड़ी कमी आई। मगर तब भी कुल 2468 यात्रियों की मौत दर्ज की गई। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के आंकड़ों के मुताबिक अब भी मुंबई उपनगरीय रेलवे क्षेत्र में मौत का आंकड़ा काफी अधिक है। पिछले दो सालों में लाइन पार करने और ट्रेन से गिरने से होने वाली सबसे अधिक मौतें कल्याण, बोरीवली और वसई जैसे स्टेशनों में दर्ज की गईं।

जीआरपी के आंकड़ों के मुताबिक 2023 में 2590 यात्रियों की मौत हुई। आरटीआई कार्यकर्ता समीर जावेरी को मिले आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2024 से दिसंबर 2024 तक 2468 यात्रियों की मौत हुई। आकंड़ों से यह भी पता चला है कि 2023 में 1895 यात्रियों की जान विभिन्न दुर्घटनाओं में गई है। वहीं बाकी 695 यात्रियों की मौत की वजह आत्महत्या, प्राकृतिक और अज्ञात कारणों से हुई थी। 

Read More मुंबई: गोरेगांव इलाके में 35 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म 

2024 में 1744 यात्रियों की हादसे में गई जान
अगर 2024 के बात करें तो कुल 2,468 यात्रियों की जान गई है। इनमें से 1,744 की जान हादसे में गई। वहीं बाकी 724 यात्रियों को आत्महत्या, प्राकृतिक और अज्ञात कारणों से अपनी जान गंवानी पड़ी है।

Read More गोरेगांव: पत्नी की हत्या के बाद व्यक्ति फरार 

लाइन क्रॉस करते समय यहां हुई सबसे अधिक मौतें
2023 में ठाणे पुलिस क्षेत्राधिकार में सबसे अधिक 179 और बोरीवली पुलिस क्षेत्राधिकार में 154 लोगों की जान लाइन क्रॉस करते समय गई है। 2024 में भी लाइन क्रॉस करते वक्त सबसे अधिक 151 मौतें ठाणे और 137 बोरीवली पुलिस क्षेत्राधिकार में दर्ज की गई हैं। 

Read More पत्नी की गला घोंटकर हत्या, कथित हत्या के बाद फरार है पति

ट्रेन से गिरकर यहां हुईं सबसे अधिक मौतें
2023 में ट्रेन से गिरकर होने वाली मौतें सबसे अधिक 114 कल्याण और वसई पुलिस क्षेत्राधिकार में दर्ज की गईं। 2024 में कल्याण पुलिस क्षेत्राधिकार में यह आंकड़ा 116 और वसई पुलिस क्षेत्राधिकार में 45 रहा है।

Read More मुंबई : शिवसेना नेता शिरसाट का दावा- NCP में शामिल होंगे जयंत पाटिल

किस क्षेत्राधिकार में कौन सा स्टेशन? 
कल्याण पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में कल्याण, विट्ठलवाड़ी, उल्हासनगर, अंबरनाथ, बदलापुर, शहाड, अंबिवली, टिटवाला, खडावली, वासिंद, आसनगांव, अटगांव, खरडी और कसारा रेलवे स्टेशन आते हैं। ठाणे रेलवे पुलिस के अधिकार क्षेत्र में ठाणे, कलवा, मुंब्रा, दिवा और ऐरोली रेलवे स्टेशन आते हैं।

Related Posts