भिवंडी : अवैध स्कूल पर शिक्षा विभाग का शिकंजा... व्यवस्थापक के खिलाफ केस दर्ज 

Bhiwandi: Education department tightens its grip on illegal school... Case filed against the administrator

भिवंडी : अवैध स्कूल पर शिक्षा विभाग का शिकंजा... व्यवस्थापक के खिलाफ केस दर्ज 

भिवंडी के मीठपाड़ा क्षेत्र में शिक्षा विभाग की सख्ती ने एक अवैध स्कूल की पोल खोल दी। बिना अनुमति के स्कूल संचालित करने वाले व्यवस्थापक पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शेलार गांव के निवासी धमेन्द्र लालचंद्र भारती पर आरोप है कि उन्होंने शिक्षा विभाग से मंजूरी लिए बिना ही खोणी गांव के मीठपाड़ा इलाके में स्कूल शुरू कर रखा था।

भिवंडी : भिवंडी के मीठपाड़ा क्षेत्र में शिक्षा विभाग की सख्ती ने एक अवैध स्कूल की पोल खोल दी। बिना अनुमति के स्कूल संचालित करने वाले व्यवस्थापक पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। शेलार गांव के निवासी धमेन्द्र लालचंद्र भारती पर आरोप है कि उन्होंने शिक्षा विभाग से मंजूरी लिए बिना ही खोणी गांव के मीठपाड़ा इलाके में स्कूल शुरू कर रखा था।

घर के पहले मंजिल पर चल रहे इस स्कूल को शिक्षा विभाग ने अवैध घोषित किया था। विभाग ने भारती को स्कूल बंद करने के लिए नोटिस भी जारी किया था, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर स्कूल चालू रखा। शिक्षा विभाग के अधिकारी संजय लक्ष्मण आस्वले की शिकायत पर निजामपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 223, 318 (4) और बालकों के मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 18 (1) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस उप-निरीक्षक जी.एस. मुसले इस मामले की जांच कर रहे हैं।

Read More मुंबई और दिल्ली में चार स्थानों पर सर्च ऑपरेशन; 50 लाख से अधिक निवेशकों को ठगा गया

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

Holi 2026 Mumbai: मुंबई में होली के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई में 16,727 चालान  वसूले ₹1.99 करोड़ Holi 2026 Mumbai: मुंबई में होली के दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई में 16,727 चालान वसूले ₹1.99 करोड़
मुंबई: ATS ने प्रतिबंधित आतंकी ग्रुप्स से लिंक होने की वजह से कुर्ला, गोवंडी, शिवाजी नगर में तलाशी ली
ठाणे में प्रदर्शनकारियों ने VSR एयरक्राफ्ट की होलिका जलाई, अजित पवार की मौत की जांच की मांग की
Pune : नागरिक अब हर सोमवार को बिना अपॉइंटमेंट के सीधे पुलिस कमिश्नर से मिल सकते है
मुंबई के बोरीवली इलाके में ज्वेलरी शॉप में 7.88 करोड़ की चोरी, मामले में तीन गिरफ्तार
पुणे कोरेगांव पार्क-मुंधवा रोड पर रॉयर फार्म में होली प्रोग्राम के दौरान लाइट गर्डर गिरने से 15 से 16 लोगों के घायल होने की खबर