ठाणे : महिला से दुष्कर्म-धमकाने के आरोप में आरपीएफ जवान के खिलाफ केस दर्ज
Case filed against RPF Jawan for raping and threatening a woman
By: Online Desk
On
30 वर्षीय महिला से दुष्कर्म करने और धमकाने के आरोप में पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी ने महिला से 2022 में दोस्ती की थी। वह महिला को कल्याण में कई स्थानों पर ले जाता था और शादी का वादा कर उससे दुष्कर्म करता था।
ठाणे : 30 वर्षीय महिला से दुष्कर्म करने और धमकाने के आरोप में पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी ने महिला से 2022 में दोस्ती की थी। वह महिला को कल्याण में कई स्थानों पर ले जाता था और शादी का वादा कर उससे दुष्कर्म करता था।
हालांकि, बाद में आरोपी ने पीड़िता से शादी करने से इनकार कर दिया। उसने महिला को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

