महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक और शख्स ने कोरोना वायरस की वजह से दम तोड़ दिया

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक और शख्स ने कोरोना वायरस की वजह से दम तोड़ दिया

कोरोना से तीसरे बुजुर्ग की मौत देश में कोरोना वायरस से तीसरी मौत हो गई है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक और शख्स ने कोरोना वायरस की वजह से दम तोड़ दिया। मुंबई के कस्तूरबा हॉस्टिपल में मंगलवार को 64 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई है। इससे पहले दिल्ली और कर्नाटक में भी दो कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि 64 साल के बुजुर्ग दुबई से लौटे थे और मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें हिंदुजा से कस्तूरबा अस्पताल में शिफ्ट कराया गया था। मृतक की पत्नी और बेटे की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है।

Read More मुंबई : पिछले १२ वर्षों में देश में लूट का माहौल - हर्षवर्धन सपकाल

देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली से सटे नोएडा में दो नए कोरोना पॉजिटिव केस मिलने से भारत में इसके मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 132 हो गया है। नोएडा के सेक्टर-100 में एक महिला और एक पुरुष कोरोना वायरस से पॉजिटिव मिले है। दोनों को उनकी फैमिली के साथ क्वारनटाइन किया गया है। इस बीच मास्क पहनने को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिशा-निर्देश जारी किए। इसमें कहा गया है कि सभी को मास्क पहनने की जरूरत नहीं है।

Read More  मुंबई : अंडरट्रायल कैदी ने कोर्ट से भागकर मचाई सनसनी

सरकार ने नई डिस्चार्ज पॉलिसी जारी की
भारत सरकार ने कोरोना के मरीजों के अस्पताल से डिस्चार्ज करने के लिए नई पॉलिसी जारी की है। इसके तहत 24 घंटे में दो बार सैंपल टेस्ट किए जाते हैं और दोनों नेगेटिव आने पर डिस्चार्ज किया जाता है। क्योंकि सवाल ये उठ रहा था कि आखिर कैसे पता चलता है कि कोई शख्स पूरी तरह ठीक है और उसे अस्पताल से घर भेजा जा सकता है। अगर मरीज पूरी तरह ठीक नहीं हुआ तो वायरस के फैलने की संभावना है।

Read More मुंबई : ई-बाइक टैक्सी ड्राइवर बोर्ड में शामिल होंगे, रजिस्ट्रेशन फीस वैसी ही रहेगी: मंत्री सरनाईक 

बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ऐहतियात के तौर पर भारतीयों समेत यूरोपीय देशों से आने वाले लोगों पर रोक लगाई गई। इसके अलावा यूके और टर्की से आने वाले लोगों पर भी रोक लगाई दी गई है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए संस्कृति मंत्रालय ने, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी समेत देशभर के स्मारक, पुरातत्व स्थलों, संग्रहालयों को 31 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा शिरडी के साईं बाबा मंदिर को भी भक्तों के लिए आज से बंद किया गया।

Read More मुंबई :डोंगरी में स्कूटर की मामूली टक्कर हिंसक भीड़ के हमले में बदल गई; 3 गिरफ्तार, 1 हिरासत में

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की मुंबई : लोकल ट्रेन हत्या मामला: जीआरपी ने 12 घंटे में 247 पेज की चार्जशीट दाखिल की
मुंबई : कम बारिश के अनुमान के बीच मुंबई में पानी प्रबंधन की तैयारी
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमानों के पंख आपस में टकराए; सभी यात्री सुरक्षित
अमेरिका : ट्रंप के खिलाफ कितने अमेरिकी सांसद सीना तानकर हो गए खड़े, ईरान को लेकर कर दिया चैलेंज, लेकिन...
मुंबई : एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के दो पूर्व अधिकारियों को किया गिरफ्तार...
मुंबई : "महिला आरक्षण बिल का समर्थन करेंगे... लेकिन इसकी आड़ में परिसीमन का खेल बहुत खतरनाक है":  संजय राउत