अबू आसिम आज़मी के नेतृत्व में पीड़ित लड़के के परिवार ने गृह मंत्री से जबरन दुराचार मामले में फ़रार अब्दुल रहमान अंजरिया के गिरफ्तारी की मांग की
By: Rokthok Lekhani
On
मुंबई: तथाकथित सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल रहमान अंजारिया को गिरफ्तार करने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल राज्य के गृह मंत्री से मिला।
नाबालिग लड़के के साथ दुराचार करने के आरोपी अंजरिया के खिलाफ एक पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
प्रतिनिधिमंडल में प्रभावित लड़के के भाई नूर आलम बबलू खान के साथ-साथ इश्तियाक शेख और निशात खान शामिल थे। समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आज़मी और विधायक रईस शेख की ओर से, गृह मंत्री अनिल देशमुख से गिरफ्तारी की मांग पेश की।
अंजारिया पर अनैतिक और गैरकानूनी घृणा का आरोप लगने और पुलिस का मामला बनने के बाद पुलिस बचाती नजर आरही हैं।
मंत्रालय में बजट सत्र के दौरान, पीड़ित परिवार ने ठाकरे सरकार से न्याय की गुहार लगाई है।
Today's Epaper
Tags:


